फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sports, rio olympic, haryana, rohtak, sai, sakshi, sakshi malik mother, delhi deputy chief minister

सिंधु को 2 तो साक्षी को 1 करोड़ देगी दिल्ली सरकार

Sun, 21 Aug 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 21 Aug 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
sports, rio olympic, haryana, rohtak, sai, sakshi, sakshi malik mother, delhi deputy chief minister
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पहुंचे रोहतक, कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी के अभिभावकों को दी बधाई - फोटो : amar ujala
दिल्ली सरकार रजत पदक विजेता पी. वी. सिंधु को 2 करोड़ तो कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को 1 करोड़ देगी। शनिवार को पहलवान साक्षी मलिक के रोहतक स्थित आवास पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने यह घोषणा की। उन्होंने साक्षी और उसके परिजनों को न्यौता दिया कि वे 23 अगस्त को दिल्ली विधानसभा आएं। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्पीकर उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


सुबह 9:30 बजे साक्षी के सेक्टर-4 स्थित घर पहुंचे सिसौदिया ने पहलवान के पिता सुखबीर मलिक का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और मां सुदेश मलिक को भी बधाई दी। सिसौदिया ने सुखबीर मलिक की डीटीसी में तत्काल प्रभाव से प्रमोशन की भी घोषणा कर दी। उन्हें डीटीसी में इंस्पेक्टर पद की जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद है। फिलहाल वे दिल्ली परिवहन निगम में कंडक्टर हैं। करीब 40 मिनट यहां रुके सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली के लिए यह खुशी की बात है कि डीटीसी के कंडक्टर की बेटी ने भारत को रियो ओलंपिक में पहला मेडल दिलाया। जब से ओलंपिक शुरू हुआ था तब से भारत के लिए सूखा ही चल रहा था। पूरा देश चिंतित था कि इस बार देश की झोली में मेडल आएगा भी या नहीं। लेकिन साक्षी और सिंधु दोनों बेटियों ने अपनी मेहनत, जज्बा और जुनून से देशवासियाें को रोशनी की किरण दिखाई। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन


दमदार बेटी देने के लिए करने आया सलाम

सिसौदिया ने अभिभावकों से कहा कि मैं आपको सलाम करने आया हूं क्योंकि आपने देश को दमदार बेटी दी। एक मां-बाप पर अपनी बेटी की शादी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, लेकिन मलिक परिवार ने साक्षी को खेलों की जो जिम्मेदारी दी है वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताउम्र करूंगा डीटीसी की नौकरी: सुखबीर

साक्षी के पिता सुखबीर मलिक ने कहा कि वे डीटीसी की नौकरी कभी नहीं छोड़ेंगे। इस नौकरी की वजह से ही वे अपनी बेटी को एक शिखर तक ले जा पाए। इसलिए वे ताउम्र डीटीसी की नौकरी करेंगे।

2020 में दिल्ली सरकार भेजना चाहती है बड़ी टीम

सिसौदिया ने साक्षी के पिता से दिल्ली के लिए खेल प्रतिभा निकालने को सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शहर और गांवों में जितने भी स्टेडियम हैं, वहां पर निजी एकेडमी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार चाहती है कि साल 2020 में होने वाले ओलंपिक में वे अपनी एक बहुत बड़ी टीम भेजे। जिसमें पहलवान बेटियां भी हो, इसलिए उनका सहयोग चाहिए।


जल्दी देश आना चाहती है बेटी: मां

मां सुदेश मलिक ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे बेटी साक्षी से बात हुई थी। वह सोने से पहले उन्हें फोन जरूर करती है। बातचीत में साक्षी ने जल्दी देश आने की इच्छा बताई। उसने कहा कि वह जल्द से जल्द अपने देश आना चाहती है, ताकि अपने परिवार के साथ खुशी साझा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed