{"_id":"5ea08a728ebc3e902a3e00d7","slug":"special-train-run-from-rohtak-to-delhi-for-railway-personnel-rohtakcity-news-rtk5519481197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मियों के लिए रोहतक से दिल्ली के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मियों के लिए रोहतक से दिल्ली के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
ोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-तीन से रेलवे वर्कमैन स्पेशल ट्रेन में सवार होने से पहले कर्?
- फोटो : RohtakCity
दिल्ली रेल मंडल ने रेलवे कर्मचारियों को ड्यूटी पर लाने और ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया है। रोजाना रोहतक से दिल्ली तक तीन कोच की ट्रेन सुबह 6:15 और दोपहर 2:20 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना होगी। यह ट्रेन रोहतक और दिल्ली के बीच आने वाले हर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों के लिए रुकेगी। रेलवे प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत एक कोच में सिर्फ 25 कर्मचारियों के बैठने के आदेश दिए हैं। पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी आरपीएफ को सौंपी गई है।
लॉकडाउन के कारण रेलवे में सिर्फ लाइनमैन, फोरमैन व ट्रेन संचालक विभाग के कर्मचारी ड्यूटी पर आ रहे हैं, जिनकी उपस्थिति 33 फीसदी हो रही है। चूंकि माल गाड़ियों का संचालन सूखी खाद्य सामग्री को इधर-उधर भेजने के लिए हो रहा है, इसलिए ट्रेन संचालक से संबंधित कर्मी ड्यूटी पर आ रहे हैं। रेल, बस आदि के बंद होने से कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने और जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण रेलवे उच्चाधिकारियों ने कर्मचारियों के लिए रोहतक से दिल्ली और दिल्ली से रोहतक के लिए स्पेशल ट्रेन संचालन की अनुमति दी है। इस ट्रेन में कोई आम यात्री सफर नहीं कर सकता। आरपीएफ को हर कर्मचारी का पहचान पत्र देखकर ट्रेन में बैठने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके ओझा ने बताया कि रेलवे कर्मियों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने के साथ ही आरपीएफ तैनात हो जाती है। इस ट्रेन में बैठने से पहले प्रत्येक कर्मचारी का पहचान पत्र जांचा जाएगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करके ही बैठने की अनुमति मिलेगी। प्रत्येक कोच में एक-एक जवान को तैनात किया गया है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर दिल्ली रवाना होने के लिए खड़ी रेलवे कर्मी स्पेशल ट्रेन।- फोटो : RohtakCity
विज्ञापन