फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Special personalities of the city got Amar Ujala Achievers Award

Rohtak News: शहर की खास शख्सियतों को मिला अमर उजाला अचीवर्स अवाॅर्ड

Thu, 20 Jul 2023 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Special personalities of the city got Amar Ujala Achievers Award

विज्ञापन
रोहतक। अमर उजाला की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अचीवर्स अवाॅर्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर और समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने व अपना योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा और डीएलसी सुपवा के वीसी गजेंद्र चौहान से अवाॅर्ड पाकर सबके चेहरे खुशी से खिल उठे। वक्ताओं ने एकजुटता के साथ समाज में बदलाव का आह्वान किया।

शीला बाईपास के समीप द रिवाज होटल में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर होली हार्ट अस्पताल के निदेशक एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य बतरा, डॉ. अंकुर बतरा, मार्क्स फार्मा से प्रवीन नारंग, निखार केमिकल के एमडी राजेंद्र बंसल ने शिरकत की। गायक ध्रुव खेड़ा ने अपनी प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालिका वर्षा ने ''''''''जिस दिन आपने ये सीख लिया किसीखते कैसे हैं, फिर आप कुछ भी सीख सकते हैं'''''''' पंक्तियों पर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में ऊषा अहलावत, कीर्ति अहलावत मौजूद रहीं। वहीं किरण कौशिक व तन्नू जांगड़ा ने मंच संचालन में सहयोग किया। कार्यक्रम के सहयोगी होली हार्ट अस्पताल व मार्क्स फार्मा रहे।
विज्ञापन




पाठ्यक्रम में शामिल हो महाभारत : गजेंद्र चौहान



कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीएलसी सुपवा के कुलपति व महाभारत के युद्धिष्ठर गजेंद्र चौहान ने कहा कि महाभारत सीरियल बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल होना चाहिए, जिससे उन्हें अपनी संस्कृति का पता चल सके। आज भी यह सीरियल इतना लोकप्रिय है कि कई बार इसे बनाया गया, लेकिन पिछला रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया। उन्होंने महाभारत सीरियल के डायलॉग भी सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




समय पर टैक्स भरने और पौधरोपण की अपील

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने लोगों से समय पर टैक्स भरने व पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान में सभी का सहयोग होना चाहिए। 31 जुलाई तक टैक्स जमा कराने की छूट की अंतिम तिथि है। सरकार द्वारा दी गई छूट का सभी लाभ उठाएं साथ ही नगर निगम का सहयोग करें। हम आपके द्वार तक पौधे पहुंचाएंगे। इन्हें रोप कर इनकी देखभाल करें।




इन्हें किया गया सम्मानित



प्रदीप सपड़ा, राजेश लूंबा, पंकज सचदेवा, पुनीत बतरा, राधेश्याम ढल, आशु चुघ, राजीव जैन, मधुर अरोड़ा, कुलविंद्र, जेएस बूरा, नीरज खुराना, नवीन बहल, विकास राठी, एसके सैनी, प्रियंका हुड्डा, प्रदीप दलाल, संतोष कुमार, धीरज गुलिया, सुभे सिंह राणा, कमल कपूर, अनिल बजाज, रमेश खुराना, हरीश, संजय ढाका, नमन, सुशील पंवार, अनिता बांगड़, वेश भूषण, बलदेव मल्होत्रा, अजय निझावन आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed