{"_id":"66f6c31e3b42167895097fa6","slug":"speakers-gave-practical-information-to-students-rohtak-news-c-17-roh1020-513450-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वक्ताओं ने दी विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वक्ताओं ने दी विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी
विज्ञापन
26सीटीके26-इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्टडीज (सीडीएस) व चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज के संयुक्त तत्वावधान में साइन लैंग्वेज कार्यशाला हुई। कार्यशाला के दूसरे दिन इनक्लूसिविटी एट एमडीयू कैंपस सेलिब्रेट कार्यक्रम के तहत वीरवार को फूड एंड स्पोर्ट्स, एट द यूनिवर्सिटी व वीक, मंथ, टाइम, नंबर विषयों पर विशेष सत्र हुए।
सीडीएस इंचार्ज डाॅ. प्रतिमा देवी ने कहा कि प्रथम सत्र में फूड एंड स्पोर्ट्स विषय पर तकनीकी सत्र हुआ। आईएसएल टीचर शिल्पा कुमार व इंटरप्रेटर नीतू ने संचालन किया। दूसरे सत्र में आईएसएल टीचर नीतेश शर्मा व इंटरप्रेटर रणदीप सिंह ने एट द यूनिवर्सिटी विषय पर व्यावहारिक जानकारी दी। तीसरे सत्र में आईएसएल टीचर मनसुफी अली व इंटरप्रेटर अन्नु ने वीक, मंथ, टाइम, नंबर बारे व्यावहारिक जानकारी दी। इस मौके पर सीडीएस चीफ कंसल्टेंट प्रो. राधेश्याम, आयोजन सचिव डाॅ. कपिल मल्होत्रा समेत एमडीयू के प्राध्यापक, कर्मी व प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में कृषिका प्रथम व अमन तृतीय
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के विद्यार्थी कृषिका छाबड़ा व अमन ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष डाॅ. संजय कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में कृषिका छाबड़ा ने प्रथम व अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दृश्य कला विभाग के आनंद नेहरा, राहुल, जतिन और प्रिंस का इंडियन एकेडमी आफ फाइन आर्ट्स में छापाकला में चयन हुआ है।
एमडीयू में यूएमसी केसों की सुनवाई 30 को
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की जून-जुलाई 2024 में आयोजित बीएड परीक्षाओं के यूएमसी केसों की सुनवाई 30 सितंबर को होगी। यह सुनवाई परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बीएड प्रथम वर्ष व बीटेक-दूसरे, चौथे, छठे, व आठवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के यूएमसी केसों की सुनवाई 30 सितंबर को सुबह 10:30 बजे व बीएड दूसरे वर्ष व एमएड दूसरे वर्ष के यूएमसी केसों की सुनवाई 30 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपना रोल नंबर विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।