फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sonipat's farmer not burn agriculture waste

पराली जलाने से बच रहे सोनीपत के किसान, प्रदेश में एक ही दिन में सामने आए 129 मामले

Fri, 18 Oct 2019 08:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
sonipat's farmer not burn agriculture waste
सोनीपत। प्रदेश में पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन सोनीपत में किसानों की जागरूकता का असर दिख रहा है। प्रदेश में वीरवार को 11 जिलों में पराली जलाने के 129 मामले सामने आए, जिसमें सोनीपत का नाम नहीं है। जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। सोनीपत से फसल अवशेष जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

फसल अवशेष जलने की घटनाओं पर कृषि विभाग सेटेलाइट के माध्यम से नजर रख रहा है। सेटेलाइट से प्राप्त आंकड़ों से सोनीपत के किसानों को राहत है। इस साल खरीफ सीजन में अब तक सोनीपत जिले से सिर्फ एक ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सेटेलाइट रिकॉर्ड के हिसाब से वीरवार को कैथल और करनाल में सबसे ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। कैथल में जहां 43 मामले सामने आए, वहीं करनाल में 26 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की जानकारी मिली। इसके अतिरिक्त कुरुक्षेत्र में 19, अंबाला में 15 और जींद में भी फसल अवशेष जलाने की 8 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं फरीदाबाद में 7, यमुनानगर में 4, पलवल में 3 घटनाएं सेटेलाइट के माध्यम से पकड़ी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
किसानों को पराली जलने से रोकने के लिए कृषि विभाग लगातार जागरूक कर रहा है। किसानों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव, फसल अवशेष प्रबंधन आदि के प्रति जागरूक किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र ने जौली और रोहट गांव को गोद भी लिया है। जहां किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

सोनीपत में चल रहा जागरूकता अभियान
सोनीपत जिले में पराली जलने की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते अब तक सोनीपत में आगजनी की घटनाएं सामने नहीं आई हैं।
डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed