{"_id":"66ecc8454453b3e3fc020986","slug":"sonipat-defeated-nuh-6-1-in-state-level-football-jhajjar-news-c-17-roh1010-508173-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राज्यस्तरीय फुटबॉल में सोनीपत ने नूंह को 6-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राज्यस्तरीय फुटबॉल में सोनीपत ने नूंह को 6-1 से हराया
विज्ञापन
राज्यस्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में सोनीपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ आगाज किया है। प्रतियोगिता के अपने पहले मुकाबले में नूंह को 6-1 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता हिसार के गांव मसूदपुर में आयोजित की जा रही है।
जिला फुटबॉल संघ के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नॉकआउट है। प्रतियोगिता में जिले की तरफ से 22 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुकाबले में टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए गोल दाग दिया। इसके बाद खिलाड़ियों ने गोल की झड़ी लगा दी। टीम की तरफ से राहुल ने दो गोल के साथ हिमांशु, ऋषिवान व रोहित ने एक गोल किया। साथ ही पंकज ने पेनल्टी शॉट में गोल किया।
प्रशिक्षक मोहित दहिया ने बताया की टीम की रणनीति के हिसाब से ही खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाया है। अब टीम का मुकाबला शुक्रवार (20 सितंबर) को दोपहर तीन बजे झज्जर की टीम के साथ होगा। उम्मीद है कि टीम अपने प्रदर्शन को बरकरार रखेगी। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।