फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Son shot father for not giving money for drugs

नशे के लिए रुपये नहीं देने पर बेटे ने पिता को मारी गोली

Sat, 04 Jul 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Son shot father for not giving money for drugs
गांव किलोई में नशे के लिए रुपये नहीं देने पर एक बेटे ने अपने पिता के पेट में गोली मार दी। घायल को परिजन पीजीआई लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम पुलिस ने आउटर बाईपास गोहाना रोड पर छापा मार आरोपी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र खरब ने बताया कि गांव किलोई निवासी 45 वर्षीय सुधीर का गांव में धर्म कांटा है। सुधीर का बेटा सत्यम नशे का आदी है। शुक्त्रस्वार को सत्यम ने अपने पिता से रुपये मांगे, लेकिन सुधीर ने इनकार कर दिया। इससे तैश में आकर सत्यम ने पिता को गोली मार दी। सुधीर को गंभीर हालात में पीजीआई में भर्ती करवाया। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी के पास एक देशी पिस्तौल बरामद हुई है।
विज्ञापन

रिश्ते में जीजा पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार
- भरत कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर की वारदात
भरत कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने रिश्ते में जीजा पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गनीमत रही कि वह सुरक्षित है। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थाना सिविल लाइन निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि 3 जुलाई दोपहर भरत कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजवंती निवासी भरत कॉलोनी की शिकायत पर केस दर्ज किया। राजवंती ने बताया कि उसके बेटे यशवीर की शादी बहादुरगढ़ में की गई है। दोनों परिवारों में कुछ समय से अनबन चल रही है। शुक्रवार को यशवीर का ससुर सूबे सिंह अपने बेटे राजेश, योगेश व अन्य के साथ घर आए थे। इस दौरान योगेश ने यशवीर पर गोली चला दी। सूचना मिलने पर प्रभारी पुलिस चौकी मॉडल टाउन एसआई बीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योगेश निवासी दयानंद नगर, बहादुरगढ़ को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed