फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Solution camps will be held from today, bring all the property documents

Rohtak News: आज से लगेंगे समाधान शिविर, प्रॉपर्टी के पूरे कागजात लेकर आएं

Tue, 22 Oct 2024 04:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Solution camps will be held from today, bring all the property documents
21सीटीके31..अ​धिकारियों के साथ बैठक करते  नगर आयुक्त, डा ब्रह्मजीत सिंह रांगी। स्रोत:निगम
रोहतक। नगर निगम रोहतक, नगर पालिका महम, सांपला व कलानौर में मंगलवार से हर रोज समाधान शिविर लगेंगे। निगम आयुक्त डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने सोमवार को ब्रांच अध्यक्षों की बैठक लेकर ड्यूटी लगाई। डीएमसी जितेंद्र कुमार को नगर निगम, जबकि महम, सांपला व कलानौर नपा के सचिवों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। समाधान शिविरों में ब्रांच अध्यक्ष का मौजूद रहना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि मुख्यालय की तरफ से रविवार को पत्र आया है। इसके तहत मंगलवार से रोहतक निगम के अलावा नगर पालिका महम, सांपला व कलानौर के कार्यालय में आमजन की सविधा समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई हैं। 15 बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आम लोगों से आग्रह है कि वह समाधान शिविर में अपने कार्य से संबंधित प्रार्थना पत्र के साथ पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रॉपर्टी टैक्स या आईडी से संबंधित दिक्कत है तो संपत्ति का पूरा ब्यौरा लेकर आएं। इसमें प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री जमाबंदी, संपत्ति कर की रसीद व वर्तमान बिल की कॉपी जरूर लगाएं।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त आयुक्त नवदीप सिंह, उप निगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़, वरिष्ठ लेखा अधिकारी देवेन्द्र सिंह, सचिव नवीन कुमार, नरेन्द्र, प्रदीप कुमार, नगर अभियंता तरुण कुमार, शांत सुहाग, सुनिल कुमार, विरेन्द्र हुड्डा, सत्यव्रत, भवन निरीक्षक शनि कुमार, मुख्स सफाई निरीक्षक सुन्दर सिंह व एलओ संदीप बतरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed