फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Softball: Faridabad girls defeated Rewari in Under-14 age group

सॉफ्टबॉल : अंडर-14 आयु वर्ग में फरीदाबाद की लड़कियों ने रेवाड़ी को हराया

Mon, 02 Sep 2024 06:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Softball: Faridabad girls defeated Rewari in Under-14 age group
01सीटीके02..राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में करन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। इसमें स्केटिंग, सॉफ्टबॉल व बॉक्सिंग के मैच खेले गए। पहले ही दिन स्पर्धा दो घंटे देरी से शुरू हुई। इसका कारण खिलाड़ियों का देरी से पहुंचना रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने स्पर्धा के शुभारंभ के साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। स्केटिंग में करीब छह खिलाड़ी गिर कर चोटिल हो गए। इन्हें वहां मौजूद एंबुलेंस में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने समय पर उपचार देकर राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

डीईओ ने कहा खिलाड़ी अपनी ऊर्जा नियंत्रित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, ताकि राज्यस्तर पर जीतने के बाद राष्ट्रीयस्तर के लिए स्थान पक्का कर सकें। अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि खेल परिणाम में पारदर्शिता बनाए रखें। सही खिलाड़ी को ही जिताएं। खिलाड़ियों का विश्वास व मनोबल बना रहे, ताकि वे ऊंचाइयां छू सकें। सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के कुछ मुकाबले सोमवार को सुबह 8:30 शुरू होंगे। पहले दिन खेल दो घंटे देरी से शुरू होने के कारण शाम को देर तक मुकाबले चले।
विज्ञापन

जाट स्कूल के खेल मैदान में आयोजित सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन लड़कियों में अंडर-14 आयु वर्ग के परिणाम शानदार रहे। पहले मैच में फरीदाबाद ने रेवाड़ी को हराया। गुरुग्राम ने दूसरे मैच में सोनीपत को हराया। तीसरे मैच में रोहतक ने सिरसा व चौथे मैच में फतेहाबाद ने कैथल को हराया। पांचवें मैच में हिसार ने अंबाला, छठे मैच में कुरुक्षेत्र ने यमुनानगर, सातवें मैच में पंचकूला ने भिवानी को चार-शून्य से हराया। आठवें मैच में करनाल ने झज्जर, नौवें मैच में हिसार ने जींद और 10वें मैच में झज्जर ने पंचकूला को हराकर अगले राउंड के लिए जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टबॉल में लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में पहले मैच में पंचकूला ने रेवाड़ी को हराया। दूसरे मैच में सिरसा ने अंबाला को 11-0 से हराया। तीसरे मैच में सोनीपत ने नूह को हराया। चौथे मैच में कैथल ने करनाल को हराया। पांचवें मैच में फतेहाबाद ने रोहतक को 7-6, छठे मैच में पंचकूला ने यमुनानगर, सातवें मैच में सिरसा ने गुरुग्राम को 8-7 से हराया। आठवें मैच में कैथल ने करनाल को 10-शून्य से हराया। नौवें मैच में कुरुक्षेत्र ने हिसार को चार-शून्य, 10वें मैच में झज्जर ने भिवानी को 10-शून्य से हराया।

क्वार्टर फाइनल राउंड के पहले मुकाबले में झज्जर ने पलवल को पांच-शून्य से हराया। क्वार्टर फाइनल राउंड के दूसरे मुकाबले में कैथल ने सिरसा को 10-शून्य से हराया। अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कियों में पहले राउंड के पहले मैच में हिसार ने भिवानी को चार-शून्य, दूसरे मैच में झज्जर ने कुरुक्षेत्र को 11-शून्य, तीसरे मैच में कैथल ने फतेहाबाद को 6-2, पांचवें मैच में रोहतक ने करनाल को 15-शून्य, छठे मैच में झज्जर में जींद को 10-शूून्य से हराया।

01सीटीके02..राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में करन

01सीटीके02..राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में करन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed