फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Society is secure only when daughters and women are safe: Meena Rani

बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा से ही समाज सुरक्षित : मीना रानी

Sat, 31 Oct 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Society is secure only when daughters and women are safe: Meena Rani
13-रोहतक के आंबेडकर चौक ​स्थित महिला थाना में अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में प - फोटो : Archive

विज्ञापन
रोहतक। अपने आप को जागरूक व सशक्त बनाओ। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा से ही समाज सुरक्षित हो सकता है। ये बातें महिला थाने में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित महिला दोस्त पुलिस कार्यक्रम में थाना प्रभारी मीना रानी ने छात्राओं से कहीं।

सुखपुरा चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को महिला दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत आंबेडकर चौक स्थित महिला थाना का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी मीना रानी ने छात्राओं से कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस को सूचना दें। इसकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन


जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने छात्राओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी नियमों के बारे में बताया और कहा कि हर बेटी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर बेझिझक पुलिस की मदद लेनी चाहिए। वहीं, महिला थाना की पीएसआई भारती ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान हेड कांस्टेबल नीलम, कांस्टेबल मनीषा, विद्यालय की शिक्षिका कृष्णा व रीना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल-जवाब
रक्षिता : विद्यार्थियों के लिए सोशल मीडिया कितना उपयोगी है ?
जवाब : यह केवल मनोरंजन मात्र है। विद्यार्थियों को फोन का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करना चाहिए। प्रोफाइल बनाने से बचें।
अंशुल : पुलिस में भर्ती होने के लिए कैसे तैयारी करें ?
जवाब : पहले 12वीं कक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करें। इसके साथ शारीरिक और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें क्योंकि पुलिस में भर्ती होने के लिए आपको फिट होना जरूरी है।
ज्योति : बाल विवाह रोकथाम व महिलाओं की सुरक्षा के लिए किस पर कॉल करें ?
जवाब : सुरक्षा के लिए 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। बाल विवाह की शिकायत के लिए 1098 नंबर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed