फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Social and emotional intelligence are also essential in the age of AI: Prof. Milap

एआई के दौर में सोशल और इमोशनल इंटेलिजेंस भी जरूरी : प्रो. मिलाप

Sat, 31 Oct 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Social and emotional intelligence are also essential in the age of AI: Prof. Milap

विज्ञापन

रोहतक। विद्यालय जीवन की वह आधारशिला है जहां से व्यक्ति के ज्ञान, चरित्र, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रप्रेम की नींव पड़ती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस दौर में विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सोशल और इमोशनल इंटेलिजेंस भी विकसित करनी चाहिए। यह बात महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने बिरला स्कूल, पिलानी के वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति-2026 में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।

शुक्रवार को आयोजित इस समारोह में बिरला स्कूल के पूर्व छात्र (बैच 1991) प्रो. मिलाप पूनियां ने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा करते हुए कहा कि इसी विद्यालय ने उनके शैक्षणिक जीवन को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने अपने शिक्षकों और तत्कालीन प्राचार्य का स्मरण करते हुए विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बिरला स्कूल प्रशासन ने अपने पूर्व छात्र प्रो. मिलाप पूनियां को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कुलपति ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘न्यूज एंड व्यूज’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में बिरला स्कूल के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक एस.पी. आनंद तथा बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एसएस नायर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed