फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   snatched gold ring and 15 thousand cash from the scooty rider

स्कूटी सवार बुजुर्ग से सोने की अंगूठी व 15 हजार की नकदी छीनी

Sat, 04 Jun 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
snatched gold ring and 15 thousand cash from the scooty rider
रोहतक। गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के सामने जाम में फंसे बुजुर्ग से दो बाइक पर सवार तीन युवक सोने की अंगूठी व 15 हजार रुपये की नकदी छीनकर ले गए। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक न्यू विजय नगर निवासी कृपाल सिंह (80) ने बताया कि वीरवार को वह सोनीपत निजी कार्य से गया हुआ था। वहां से गोहाना होते हुए रोहतक पहुंचा। जब टीबी अस्पताल के सामने करीब साढ़े नौ बजे पहुंचा तो जाम लगा हुआ था। इस कारण उसने स्कूटी सटरिंग की दुकान के सामने खड़ी कर दी। इसी बीच सुखपुरा चौक की तरफ से बाइक पर सवार युवक आया, जिसने हेलमेट लगा रखा था। उसने जबरन उसके बायें हाथ से सोने की अंगूठी निकाल ली। साथ ही जेब से 15 हजार रुपये निकाल कर तेज कॉलोनी की तरफ भाग गया। उसके पीछे दूसरी बाइक पर दो युवक भी गए, जो उसी के साथी थी। एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। अब तक वह अपने स्तर पर परिवार के सदस्यों के साथ बाइक सवार युवकों को तलाश कर रहा था, लेकिन पता नहीं लगा। शुक्रवार को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed