फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Smuggler arrested with hashish worth Rs 5 lakh

Rohtak News: पांच लाख रुपये की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with hashish worth Rs 5 lakh
रोहतक। नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत शनिवार को रोहतक की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की। नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उससे करीब पांच लाख रुपये कीमत की चरस बरामद की है। एनसीबी यूनिट ने यह कार्रवाई ईटीओ ड्यूटी मजिस्ट्रेट शिवकुमार की मौजूदगी में सोनीपत बड़ौदा थानाक्षेत्र के गांव छतेरा में की। ड्रग तस्कर संतराज को काबू कर अदालत के समक्ष पेश किया। पुलिस ने 3 दिन का रिमांड लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

रोहतक यूनिट प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली थी की सोनीपत के गांव छतेरा निवासी संतराज बड़ी मात्रा में चरस की खेप की सप्लाई करने जा रहा है। एनसीबी ने मौके पर जाकर दबिश दी और आरोपी को 2.832 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। निरीक्षक ने जब्त की गई चरस की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों की भी संपत्ति की जाएगी अटैच

एनडीपीएस एक्ट के 68 एफ के तहत मध्यवर्ती और वाणिज्यिक मात्रा में पकड़े गए तस्करों पर यह कार्रवाई होती है। अब पुलिस आरोपियों के ब्लड रिलेशन वालों की संपत्ति की जांच कर अटैच करेगी। पहला मुकदमा दर्ज होने के छह साल के दौरान जितने भी रिश्तेदारों ने संपत्ति कमाई है, उसे अटैच किया जा सकता है। भले ही भाई-बहन या माता-पिता या ससुराली आदि ही क्यों न हो। नशे के काले धंधे के कारोबारी नशा बेचकर दूसरे परिवारों की खुशियां छीन रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशा तस्करों के घरों से फ्रिज, कूलर, टीवी, एसी व कार आदि को पुलिस जब्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होती है मध्यवर्ती/वाणिज्यिक ड्रग्स मिलने पर कार्रवाई



-हीरोइन 5 ग्राम मध्यवर्ती 20 ग्राम वाणिज्यिक



-चरस 100 ग्राम मध्यवर्ती एक किग्रा वाणिज्यिक



-गांजा एक किग्रा मध्यवर्ती और 20 किग्रा वाणिज्यिक



-अफीम 25 ग्राम मध्यवर्ती और 250 ग्राम वाणिज्यिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed