रोहतक। खंड सांपला के सभी राजकीय विद्यालयों में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के आदेशानुसार किया गया है। खंड के सभी विद्यालयों में एसएमसी के दूसरे, तीसरे चौथे चार चरण का प्रशिक्षण 31 मार्च तक करवाया जाएगा।
प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय विकास निर्माण कार्य, सभी विद्यार्थी की उपस्थिति, विद्यार्थियों की ड्रॉपआउट रेट शून्य करना है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का नामांकन और तनावमुक्त परीक्षा कराना है। प्रशिक्षण में स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों और अभिभावकगण को जागरूक करने से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को और भी बेहतर किया जा सकता है। संवाद