फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six thousand students will appear for semester exams in two colleges, administration busy in preparations

Rohtak News: दो कॉलेजों में छह हजार विद्यार्थी देंगे सेमेस्टर परीक्षा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Thu, 04 Dec 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Six thousand students will appear for semester exams in two colleges, administration busy in preparations
फोटो नंबर-13सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी करते कॉलेज स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : विशेषरगंज मेले में लगा झूला।
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के अंतर्गत विभिन्न कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 दिसंबर से आरंभ होने जा रही हैं। इसे लेकर कॉलेजों ने परीक्षा संबंधी तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। दोनों कॉलेजों में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में लगभग 3900 परीक्षार्थी एवं महिला महाविद्यालय में करीब 2600 छात्राएं परीक्षा देंगी। परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित होंगी। पहली शिफ्ट प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक व दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन

महिला कॉलेज के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षाओं के एडमिट कार्ड अगले दो-तीन दिनों में विद्यार्थियों को वितरित कर दिए जाएंगे। परीक्षाओं का कार्यक्रम सेमेस्टर अनुसार निर्धारित किया गया है। स्नातक प्रथम वर्ष मल्टीडिसिप्लिनरी प्रोग्राम (एनईपी) की परीक्षाएं 11 दिसंबर से दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक द्वितीय वर्ष (एनईपी) की परीक्षाएं भी 11 दिसंबर से प्रात 9.30 से 12.30 की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। कला एवं कॉमर्स संकाय के स्नातक तृतीय वर्ष (ओल्ड पैटर्न) की परीक्षाएं 12 दिसंबर से प्रात 9.30 बजे से 12.30 बजे तक होंगी, जबकि विज्ञान संकाय के स्नातक तृतीय वर्ष (ओल्ड पैटर्न) की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होंगी और इनकी शिफ्ट भी सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक ही रहेगी। इसके साथ ही स्नातकोत्तर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी 11 दिसंबर से प्रात 9.30 से 12.30 की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

वर्जन
महाविद्यालय में 11 दिसबंर होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस सेमेस्टर परीक्षा को लेकर जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में अध्यापकों की ड्यूटी लगाने सहित सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। -डॉ. हवा सिंह यादव, कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed