फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six new infected including doctors, students, teachers, housewives found

डॉक्टर, छात्र, अध्यापक, गृहिणी सहित छह नए संक्रमित मिले

Fri, 12 Mar 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Six new infected including doctors, students, teachers, housewives found
जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। वीरवार को एकाएक छह नए केसों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। फरवरी माह से इक्का-दुक्का कोरोना के मामले ही सामने आ रहे थे और तीन-चार दिन जिले में ऐसे भी रहे कि एक भी कोरोना का नया मरीज नहीं मिला। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है। इसमें से आठ मरीज अस्पताल में व 17 मरीज घर पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। वीरवार को पीजीआईएमएस के एमबीबीएस हॉस्टल में डॉक्टर, अमृत कॉलोनी में गृहिणी, जवाहर नगर में 26 वर्षीय छात्र तथा टिटौली में अध्यापक सहित छह संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या भी 12146 हो गई है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 160 है। वहीं संक्रमण स्तर 4.25 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहा है तो स्वास्थ्य लाभ लेने वालों का प्रतिशत 98.49 प्रतिशत चल रहा है।
विज्ञापन

12663 ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना से बचाव का टीका 12663 लाभार्थी लगवा चुके हैं। वीरवार को कोरोना से बचाव की पहली डोज 37 लोगों ने लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed