फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six new corona infected were found, one died

कोरोना के छह नए संक्रमित मिले, एक की मौत

Mon, 14 Jun 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Six new corona infected were found, one died
जिले में कोरोना के छह नए संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 25732 पहुंच गया है। रविवार को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 146 रह गई है। इसमें से 49 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 97 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर घट रहा है। रविवार को महज छह नए संक्रमित मिले हैं। मरीजों की घटती संख्या के चलते जांच सैंपल भी 504 लिए गए हैं। अभी तक जिले में 25052 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 534 ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। रविवार को भैणीसुरजन की 65 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा दिया। गौरतलब है कि जिले में 5.70 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है और रिकवरी रेट 97.30 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

240482 का किया टीकाकरण
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले में 240482 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगा चुका है। रविवार को 634 को टीके की पहली व 240 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के 30 वर्षीय युवक ने ब्लैक फंगस से तोड़ा दम
पीजीआईएमएस में उपचाराधीन महेंद्रगढ़ के 30 वर्षीय मरीज ने ब्लैक फंगस से दम तोड़ दिया है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीजीआई में 197 मरीज ब्लैक फंगस के उपचाराधीन हैं। रविवार को 10 नए मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। वहीं अधिकारी ने बताया कि पीजीआईएमएस में अब 40 मरीज कोरोना के उपचाराधीन हैं। इन मरीजों में से 24 आईसीयू में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed