फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six feet of lane missing from the records of the Municipal Corporation, administration cut off BPL plots

Rohtak News: नगर निगम के रिकाॅर्ड से छह फीट गली गायब, प्रशासन ने काट दिए बीपीएल प्लाॅट

Mon, 11 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Six feet of lane missing from the records of the Municipal Corporation, administration cut off BPL plots
जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में आई ​शिकायत के बारे में उपायुक्त धर्मेंद्र
रोहतक। जिला परिवेदना समिति की बैठक में सोमवार को ग्रीन पार्क के लोगों ने डीसी धर्मेंद्र सिंह को शिकायत करते हुए बताया कि नगर निगम ने रिकाॅर्ड व धरातल से छह फीट गली गायब कर दी है। इससे पांच कॉलोनियों ग्रीन पार्क, आंबेडकर कॉलोनी, राजीव नगर, एकता कॉलोनी, प्रीत विहार व छोटूराम नगर के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। डीसी ने नगर निगम से इस मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार फरीदाबाद नगर निगम के सीनियर व डिप्टी मेयर के चुनाव में ड्यूटी के चलते जिला परिवेदना समिति की बैठक में नहीं आ सके। उनकी गैर मौजूदगी में डीसी धर्मेंद्र सिंह ने 16 में 10 शिकायतों का निपटारा किया।
विज्ञापन

कन्हेली रोड स्थित ग्रीन पार्क निवासी सुरेंद्र शर्मा ने शिकायत दी थी कि 1987 में गली की चौड़ाई 15 फीट थी। 1994 में उन्होंने प्लाॅट लिया। इसका जिक्र उनके प्लाॅट की रजिस्ट्री में भी है। बाद में प्रशासन ने बीपीएल परिवारों के लिए प्लाॅट काटे। गली के छह फीट के हिस्से को प्लाॅटों में मिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले उन्होंने मकान का नक्शा पास कराया तो तब पता चला। तब से अब तक वह अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। निगम के अधिकारी कहते हैं कि वहां गली है ही नहीं।
उधर, परिवेदना समिति की बैठक में ओमैक्स सिटी की शिकायत ही बाहर कर दी गई। पूछने पर बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर ने सिक्योरिटी राशि जमा करवा दी है। जल्द की ओमैक्स सिटी के लोगों को व्यक्तिगत कनेक्शन दिए जाएंगे।
डीसी ने प्रेम नगर के लोगों की शिकायत पर जन स्वास्थ्य विभाग को साफ पेयजल उपलब्ध कराने की हिदायत दी। सीवर की सुपर सकर मशीन से सफाई करवाई जाए।
गांव दतौड़ निवासी जयभगवान ने डीसी को शिकायत दी कि अधिकारियों की मिलीभगत से गांव में अवैध कब्जा किया गया है। डीसी ने बीडीपीओ से रिपोर्ट मांगी। समचाना निवासी नरेश कुमार ने कहा कि पंचायती गली बताकर उससे मकान तुड़वा दिया, बाकी लोगों के कब्जे निजी गली बताकर छोड़ दिए।
डीसी ने एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए कहा। गुरुनानकपुरा निवासी परिवेंद्र जैन ने सीवर समस्या की शिकायत रखी। करौंथा के ग्रामीण बोले- 64 लोगों को 100-100 गज के प्लाॅट नहीं दिए जा रहे। डीसी ने तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी।

-----------
बैठक में ये अधिकारी भी पहुंचे
बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एएसपी शशि शेखर, उपमंडलाधीश उत्सव आनंद, आशीष कुमार, मुकुंद तंवर, आरटीए सचिव विरेंद्र ढुल, रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग, नगराधीश अंकित कुमार, परिवहन महाप्रबंधक विपिन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल भी मौजूद रहे।

जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में आई शिकायत के बारे में उपायुक्त धर्मेंद्र

जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में आई शिकायत के बारे में उपायुक्त धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed