फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sisters are liking Ireson Rakhis

Rohtak News: बहनों को भा रहीं इरेजन राखियां

Mon, 04 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sisters are liking Ireson Rakhis
04...रा​खियों के साथ ​खिलौने वाली पैकिंग। संवाद ​ - फोटो : news
रोहतक। रक्षाबंधन को लेकर ठंडी पड़ी मार्केट रविवार को ग्राहकों से गुलजार नजर आई। बाजार में बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए तरह-तरह की राखियां खरीदती नजर आईं। इस बार भगवान के नाम वाली राखियों की मांग कम है।
विज्ञापन

इनके स्थान पर महिलाएं इरेजन राखियों की तरफ आकर्षित हो रही हैं। इसमें राखी के नीचे गोल चक्र जैसी आकृति व ऊपर भाई बहन के प्यार को दर्शाने वाले वीरा सरीखे शब्द लिखे हैं। इनकी मांग पिछली बार की तुलना में बढ़ी है। रोहतक में बनी राखियां पंजाब के साथ दिल्ली के बाजारों में भी भेजी जा रही हैं। इन राखियों को प्रदेश के अलावा अन्य स्थानों पर निर्यात किया जा रहा है।
विज्ञापन

राखी विक्रेता मनोज, राजू व अशोक का कहना है कि रक्षाबंधन तक राखियों की मांग रहेगी। बच्चों को विशेष तौर पर लुभाने के लिए राखियों की पैकिंग के साथ खिलौने भी बाजार में खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशुओं के लिए इको फ्रेंडली राखियां जैसे नरम टेडी बाजार में मिल रही हैं। इससे शिशुओं की त्वचा सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा महिलाएं टशनी, क्रिस्टल, अमेरिकन डायमंड से बनी राखियां भी काफी पसंद कर रही हैं। मार्केट में पांच से 800 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।

04...राखियों के साथ खिलौने वाली पैकिंग। संवाद

04...राखियों के साथ खिलौने वाली पैकिंग। संवाद - फोटो : news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed