फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shri Ram-Sita Wedding Festival Celebrated in Ramnagar; Devotees Flock in Large Numbers

Rohtak News: रामनगर में मनाया श्रीराम-सीता विवाह उत्सव, उमड़े भक्त

Mon, 23 Mar 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram-Sita Wedding Festival Celebrated in Ramnagar; Devotees Flock in Large Numbers
15-रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर में कथा सुनाते स्वामी रामानुज दास । स्रोत श्रद्धालु
रोहतक। रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर में श्री रामचरितमानस कथा के चतुर्थ दिवस श्रीराम-सीता विवाह उत्सव मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। कथा व्यास स्वामी रामानुज दास महाराज (रामा आश्रम वाले) ने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा में महाराज ने भगवान श्रीराम की मर्यादित एवं दिव्य बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान ने ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए अवतार लेकर राक्षसों का संहार किया।
विज्ञापन

महाराज ने गौतम ऋषि की पत्नी माता अहिल्या का उद्धार कर भगवान ने करुणा और धर्म की स्थापना का संदेश दिया। आगे कथा में धनुष यज्ञ का प्रसंग सुनाते हुए महाराज जनक की नगरी में भगवान श्रीराम के आगमन, शिव धनुष व माता जानकी के साथ उनके विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में जयकार भी लगाए गए। श्रद्धालु इस उत्सव में झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में जगदीश परुथी, सुरेश मुंजल, हरिश्चंद्र दुआ, हंसराज बतरा, विशंभर लाल भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed