फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shri Krishna Janmashtami tomorrow, temples are full of enthusiasm

Rohtak News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी कल, मंदिरों में बढ़ी रौनक

Fri, 15 Aug 2025 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami tomorrow, temples are full of enthusiasm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रंग बिरंगी रोशनी व फूल पत्तियों से मंदिर सज गए हैं। श्री सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से जाएगा। मंदिर में जन्माष्टमी पर 16 झांकियों का भव्य आयोजन होगा।
श्री सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि भगवान कृष्ण के जीवन लीलाओं पर आधारित 16 झांकियां तैयार की जा रही हैं, जिन्हें आगरा से बलदेव चित्रशाला की ओर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इन झांकियों में भगवान कान्हा के माखन चोरी लीला, अशोक वाटिका में माता-सीता को हनुमान अंगूठी देते हुए, शिव तांडव झांकी व कई अन्य झांकियां शामिल हैं।
प्रधान ने बताया कि मंदिर को आकर्षक थ्रीडी लाइटों से सजाया गया है और कोलकाता के कारीगरों ने रजनीगंधा व 200 प्रकार के फूलों द्वारा फूल बंगला तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकियों का उद्घाटन 16 अगस्त को शाम 7 बजे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। झूला झुलाने की रस्म एडवोकेट निशांत सीकरी व एडवोकेट साक्षी सीकरी परिवार निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed