फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Show cause notice to DEEO, BEO and Principal of Brahmanwas School

Rohtak News: डीईईओ, बीईओ व ब्राह्मणवास स्कूल की प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

Fri, 23 May 2025 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to DEEO, BEO and Principal of Brahmanwas School
रोहतक। राज्य सूचना आयोग ने डीईईओ, बीईओ व ब्राह्मणवास स्कूल की प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके तहत सात जुलाई तक उन्हें अपना जवाब देना होगा। इसमें अपीलकर्ता को सूचना न देने पर यह भी पूछा गया है कि 250 रुपये या अधिकतम 25 हजार रुपये तक जुर्माना क्यों न लगाया जाए।
विज्ञापन

इस मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को सुबह 11:30 बजे होगी। यहां उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना है। आयोग ने राजेंद्र सिंह की शिकायत पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

आयोग ने निर्देश में कहा है कि आरटीआई अधिनियम के तहत अपीलकर्ता ने 20 अप्रैल को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, हरियाणा, सेक्टर-5, पंचकूला के कार्यालय के एसपीआईओ से जानकारी मांगी है। निदेशक कार्यालय के एसपीआईओ अपीलकर्ता को अपेक्षित जानकारी प्रदान करने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई अधिनियम के तहत निर्धारित अवधि के भीतर एसपीआईओ से कोई जानकारी नहीं मिलने पर, अपीलकर्ता ने आयोग के समक्ष पहली अपील व इसके बाद वर्तमान दूसरी अपील दायर की। इसकी सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

आयोग से यह मांगी गई थी जानकारी
मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा को अभद्रता के एक मामले में दी गई शिकायत की जांच रिपोर्ट, विभाग ने इसमें क्या कार्रवाई की, जांच में लिए गए कर्मचारियों व अधिकारियों के बयान की प्रमाणित प्रतियां देने, आरोपी को एक्सटेंशन लाभ देने व अन्य कई जानकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed