फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shot at night on journalist's car

टीवी चैनल के पत्रकार की कार पर रात को चलाई गोली

Sat, 30 Nov 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Shot at night on journalist's car
जनता कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे अज्ञात व्यक्ति ने टीवी चैनल के एक पत्रकार की कार पर गोली चला दी। गनीमत रही कि टीवी चैनल के पत्रकार उस समय कार में नहीं थे। वह कार से करीब 20 मिनट पहले उतर कर अपने घर में जा चुके थे। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी की। लेनदेन की रंजिश में फायरिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधी रात तक इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पत्रकार हर्षवर्धन शर्मा ने बीते सप्ताह ही क्षेत्र के युवक नवीन के खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नवीन उससे कार खरीद के मामले में एक लाख रुपये मांग रहा है और रुपये न देने पर 2 दिसंबर से पहले गोली मारने की धमकी भी दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार देर रात जनता कॉलोनी में पत्रकार के घर के बाहर खड़ी उसकी कार पर एक राउंड गोली चलाकर हमलावर फरार हो गया। वारदात के बाद कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। पत्रकार के घर के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण आरोपी का सुराग नहीं लग सका। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल है।
विज्ञापन

गोली चलने की सूचना मिली थी, लेकिन अभी किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी है। वारदात के वक्त परिवार के लोग घर में थे, जबकि गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। कोई अज्ञात व्यक्ति गाड़ी पर फायरिंग करके चला गया। आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई कश्मीर, जनता कॉलोनी चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed