फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shooter Paras Malik sent to jail in triple murder case, pistol recovered

Rohtak News: तिहरे हत्याकांड में शूटर पारस मलिक को भेजा जेल, पिस्तौल बरामद

Sun, 01 Dec 2024 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shooter Paras Malik sent to jail in triple murder case, pistol recovered
रोहतक। बलियाना मोड़ पर हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल इनामी हत्यारोपी पारस मलिक को 6 दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से आरोपी शूटर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त की गई पिस्तौल बरामद की है। वहीं, पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने सोनीपत पुलिस से बचने के लिए रोहतक में फरारी काटी थी। उसी दौरान इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके पर बोहर निवासी सुमित प्लोटरा के भाई अमित उर्फ मोनू, विनय और जयदीप की राहुल बाबा गैंग के सदस्यों ने रेकी के बाद हत्या कर दी थी। दो युवक गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर सोनू, कशिश उर्फ सिक्का और कपिल उर्फ शूटर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ में सामने आया था कि राहुल उर्फ बाबा ने इस पूरी घटना को रंजिश में अंजाम दिलाया है। मुख्य शूटर के रूप में सोनीपत पुलिस का 20 हजार का इनामी बदमाश पारस मलिक था। सीआईए-2 प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि आरोपी पारस मलिक को गिरफ्तार कर अदालत से 6 दिन के रिमांड पर लिया था। हत्या में प्रयुक्त की गई पिस्तौल को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। कुछ फरार आरोपियों के ठिकानों को भी दिखाया गया है। जहां पर दबिश दी जा रही है। वहीं, अदालत ने आरोपी को अब जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed