फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shivering attendants covered the broken windows of the Civil Hospital with cardboard sheets.

Rohtak News: नागरिक अस्पताल की टूटी खिड़कियाें पर ठिठुरते तीमारदारों ने लगाए गत्ते

Sat, 06 Dec 2025 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 06 Dec 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Shivering attendants covered the broken windows of the Civil Hospital with cardboard sheets.
27...वार्ड की ​खिड़की पर लगा गत्ता व रखे कुलर। संवाद
अभिषेक कीरत
विज्ञापन

रोहतक। ठंड ठिठुराने लगी है। रात का पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड में नवजात शिशु व प्रसूताओं के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। शहर के नागरिक अस्पताल में शिशु व स्त्री रोग विभाग के वार्ड में मरीज टूटी खिड़कियों पर खुद गत्ते लगाकर ठंडी हवा रोक रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के वार्डों की पड़ताल में यह अव्यवस्था देखने को मिली। वार्ड में खिड़कियों के शीशे गायब मिले जिससे ठंडी हवा मरीजों को ठिठुरा रही है। इतना ही नहीं, अस्पताल में पीने के पानी तक की व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। शौचालयों में सफाई व्यवस्था भी बदतर थी।
विज्ञापन

तीमारदारों का कहना है कि वार्ड में बेड की चादर तक रोजाना नहीं बदली जा रही है। शौचालय बंद पड़े हैं। इस कारण महिलाओं व पुरुषों को एक ही शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। कुछ बेड पर तो चादर बिछाई ही नहीं जा रही है। मरीजों को पानी लेने के लिए भी दूर जाना पड़ रहा है। पीएमओ डॉ. रेनू भांबू
विज्ञापन
विज्ञापन

ने निर्माण कार्य चलने के कारण अव्यवस्था होने का तर्क दिया। संवाद
---------
पांच दिन से मरीज के साथ हूं। खिड़कियों पर शीशे तक नहीं हैं। रात को ठंडी हवा अंदर आती है। ऐसे में बच्चे के बीमार होने का डर भी रहता है। कई दिनों तक चादर भी नहीं बदली जाती। मजबूर होकर खिड़की पर गत्ता लगाना पड़ा। रोजाना सफाई भी नहीं की जाती है। कई बार एक ही शौचालय में महिला व पुरुषों को जाना पड़ रहा है।
- देवांश, तीमारदार, सैनी स्कूल के पास, रोहतक
-------
सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। खिड़कियों पर शीशे नहीं है, जबकि बच्चों को ठंड लगने की संभावना अधिक होती है। यहां ही यह हाल है। पानी तक नीचे से लाना पड़ता है। शौचालयों में सफाई नहीं की जाती। वार्ड में ही कूलर, डिब्बे व अन्य सामान पड़ा है।
- मनोज, तीमारदार भालौठ
-------
शौचालयों का बुरा हाल हैं। जहां से सबसे ज्यादा इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है, वहीं सफाई न होना बीमारियों का बुलावा है। यहीं सामान रखकर स्टोर रूम बना रखा है। चादरें भी नहीं बदली जाती हैं।
- संतोष, मरीज, गोहाना
-------
इस बारे में कोई सूचना नहीं है। ऐसा है तो समाधान किया जाएगा। संबंधित अधिकारी को अभी समाधान के लिए बोलती हूं। निर्माण कार्यों के कारण परेशानी आ रही है।
- डॉ. रेनू भांबू, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
-------
निर्माण कार्यों के कारण व्यवस्था में दिक्कत आ रही है। इसका समाधान किया जाएगा। नर्सों को सहायता के लिए बार-बार बुलाना पड़ता है, इसको लेकर मुझे जानकारी नहीं है।

- डॉ. दिनेश मलिक, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
------
सीवरेज लाइन के पास खोदाई चल रही है। इस कारण एक शौचालय बंद कर दिया है। मरीजों को भी ऐसे में नीचे वाले शौचालय इस्तेमाल करने को कहा गया है।
- डॉ. तरुण, सफाई प्रभारी, नागरिक अस्पताल
--------
रात का तापमान सामान्य से 2.4 व दिन का 5.3 डिग्री सेल्सियस कम
पिछले तीन दिन से जिले में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ हैं। शुक्रवार को भी रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य के मुकाबले 5.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

27...वार्ड की खिड़की पर लगा गत्ता व रखे कुलर। संवाद

27...वार्ड की खिड़की पर लगा गत्ता व रखे कुलर। संवाद

27...वार्ड की खिड़की पर लगा गत्ता व रखे कुलर। संवाद

27...वार्ड की खिड़की पर लगा गत्ता व रखे कुलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed