फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shiv devotees should not come with Dak Kaanvad more than 10 feet high, Seva camps should be opened after taking permission

Rohtak News: 10 फीट से ज्यादा ऊंची डाक कांवड़ लेकर न आएं शिवभक्त, अनुमति लेकर खोले जाएं सेवा शिविर

Mon, 07 Jul 2025 08:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:33 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees should not come with Dak Kaanvad more than 10 feet high, Seva camps should be opened after taking permission
रोहतक। शिवभक्त हरिद्वार से 10 फीट से ज्यादा ऊंची डाक और सात फीट से ऊंची सामान्य कांवड़ न लेकर आएं। साथ ही सामजिक और धार्मिंक संस्थाएं प्रशासन की अनुमति से ही सेवा शिविर लगा सकेंगी। शिविर मुख्य सड़क मार्ग से 50 फीट की दूरी लगाए जाएं। इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से रविवार को गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

11 जुलाई से हरिद्वार (उत्तराखंड) में कांवड़ियों का मेला शुरू होगा। इसमें प्रदेश से भी काफी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएंगे जो 23 जुलाई को शिवरात्रि के दिन अपने स्थान पर पहुंचेंगे। पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर कावड़ यात्रा के दौरान जुगाड़ वाले वाहनों, ट्रैक्टर ट्राली तथा बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान साउंड सिस्टम भी प्रयोग नहीं किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान शराब व मादक पदार्थ लेकर चलना प्रतिबंधित है। साथ ही शिवभक्त हॉकी, बेसबाॅल बैट, डंडे, लाठी, त्रिशूल व भाला सहित अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर न चलें। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस को मुख्य मार्गों के संवेदनशील ट्रैफिक पॉइंटों को चिह्नित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed