{"_id":"6240c46bdf158d1e3f79f23d","slug":"settlement-duty-imposed-to-neutralize-roadways-buses-rohtak-news-rtk6422447192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों के चक्काजाम को बेअसर करने के लिए लगाई बंदोबस्त ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों के चक्काजाम को बेअसर करने के लिए लगाई बंदोबस्त ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सोमवार से होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रभावी व निष्प्रभावी बनाने के लिए रविवार को सरकारी तंत्र व कर्मचारी संगठन जुटे रहे। रोडवेज बसों के चक्काजाम का एलान बेअसर करने को न सिर्फ कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं बल्कि बंदोबस्त ड्यूटी (चालकों को समझाकर राजी करना) भी लगाई है। रोडवेज प्रशासन का दावा है कि हरसंभव तरह से बसें चलाई जाएंगी।
रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने एकजुटता से बसों का चक्काजाम करके हड़ताल प्रभावी बनाने के लिए रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा बनाया है। हड़ताल को असरदार बनाने के लिए साझा मोर्चा करीब एक माह से लगातार बैठक करके रणनीति बना रहा है। कर्मचारी नेताओं को जिम्मेदारियां देकर ड्यूटी भी लगाई गई है। यही नहीं, साझा मोर्चा ने स्पष्ट फैसला लिया है कि जिस संगठन का पदाधिकारी व सदस्य हड़ताल में शामिल नहीं होगा, उसे यूनियन से बर्खास्त कर दिया जाएगा। इसके चलते रविवार को भी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने वर्कशॉप में बैठक करके हरसंभव तरीके से चक्काजाम को कामयाब बनाने का दावा किया। वहीं, अधिकारियों ने रोडवेज के चक्काजाम के एलान को निष्प्रभावी बनाने के लिए रणनीति बनाई। कई रोडवेज के चालकों को समझाबुझाकर हड़ताल में शामिल न होने और बसों को चलाने के लिए राजी किया। इन कर्मियों की बंदोबस्त ड्यूटी लगाई गई है। बस संचालन में किसी तरह का व्यवधान नहीं पड़े, इसलिए रविवार की दोपहर में ही बस स्टैंड पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया ताकि सोमवार की तड़के चलने वाली बसों को नहीं रोका जा सके।
साझा मोर्चा का दावा अभूतपूर्व होगी हड़ताल
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने दावा किया है कि दो दिवसीय हड़ताल को अभूतपूर्व बनाया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा का भी समर्थन है। सरकार ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर अमल कर रही है। कुछ लोगों के लिए निजी हित सर्वोपरि हैं। पहली बार निजीकरण के विरोध, मांगों व अधिकारों की रक्षा के लिए रोडवेज की 10 यूनियन में एकता बनी है, जो कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
गुरिल्ला नीति से करेंगे चक्काजाम की शुरुआत
कर्मचारी संगठनों ने चक्काजाम को प्रभावी बनाने के लिए गुरिल्ला नीति अपनाने का फैसला किया है। सभी को अपने-अपने तय स्थान पर रविवार की देर रात पहुंचने के लिए कहा गया ताकि वह तड़के तीन बजे बिना किसी अवरोध के वर्कशॉप के गेट पर पहुंच सके।
तड़के की बस सेवा रुकी तो संगठन होंगे कामयाब
कर्मचारी संगठनों का मानना है कि तड़के चार से पांच बजे के बीच की बस सेवा को रोकना उनका मुख्य लक्ष्य है। यदि इस दरमियान की बस सेवा रोक लेंगे तो उनका चक्काजाम कामयाब होगा। इसलिए पूरी ताकत से आंदोलन की शुरुआत करने का फैसला किया गया है।
झांसे में नहीं आएं, हड़ताल कमजोर हो जाएगी : जयकुंवार
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य कार्यालय सचिव जयकुंवार दहिया का कहना है कि सरकार व प्रशासन को पता है कि हड़ताल ऐतिहासिक होगी। हड़ताल कमजोर करने के लिए कुछ महाप्रबंधक व उच्चाधिकारी कर्मियों को बुलाकर या फोन पर कुछ बसें चलाने की अपील करेंगे। झांसे में आने की जरूरत नहीं है। कुछ बसें चलीं तो सरकार हड़ताल कमजोर करने में सफल होगी। बड़ी एकता के बाद भी हम हड़ताल को सफल नहीं करेंगे तो फिर रोडवेज में बड़े आंदोलन कामयाब नहीं होंगे।
पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहेंगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
उपायुक्त ने हड़ताल के चलते पुलिस फोर्स के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। एसडीएम रोहतक राकेश कुमार, एसडीएम सांपला श्वेता सुहाग, एसडीएम महम प्रदीप अहलावत, सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक प्रदीप अहलावत, जीएम रोडवेज दलबीर सिंह, संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह, रोहतक तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, तहसीलदार सांपला गुलाब सिंह, तहसीलदार कलानौर मदन लाल, नायब तहसीलदार जगदीश चंद, नायब तहसीलदार महम दीपक, नायब तहसीलदार लाखनमाजरा मुकुल, रोहतक के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सांपला के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया है।
वर्जन-
बसों का हरसंभव तरीके से संचालन कराया जाएगा। कई चालकों की बंदोबस्त ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी तरह का व्यवधान न हो, इसलिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
- दलबीर फौगाट, महाप्रबंधक रोहतक डिपो
------------
आज सफाई कार्य रहेगा ठप, एजेंसी को जिम्मेदारी
नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान का दावा है कि दो दिवसीय हड़ताल में न सिर्फ सफाई कर्मियों के साथ सभी विभागों के कर्मी शामिल होंगे। वहीं, हड़ताल बेअसर करने के लिए निगम प्रशासन ने निजी एजेंसी को सफाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रधान का कहना है कि दो दिवसीय हड़ताल पूरी तरह से सफल रहेगी। निगम के करीब 750 सफाई कर्मियों के अलावा दमकल और निगम के समस्त कर्मी पूरी तरह से हड़ताल पर रहेंगे। सुबह नौ बजे सभी कर्मी निगम कार्यालय के गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद आंदोलित कर्मी मानसरोवर पार्क में सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में शामिल होने के लिए जाएंगे। मानसरोवर पार्क से एकजुट सभी विभागों के कर्मी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालेंगे।
वहीं, संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार का कहना है कि दो दिवसीय हड़ताल के दौरान लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके इंतजाम कर लिए हैं। निजी सफाई एजेंसी को कहा गया है कि वह अपने अतिरिक्त कर्मियों को लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। कैश काउंटर पर भी कर्मियों को लगाया जाएगा ताकि निगम में आने वाले लोग परेशान होकर न लौटें। इसके अलावा जहां भी दिक्कत आएगी, वहां इंतजाम किया जाएगा।
हाजिरी रजिस्टर में हड़ताल भरवाकर आएं कर्मी : कर्मवीर
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच और जिला सचिव जयकुंवार दहिया ने कहा है कि सोमवार-मंगलवार की सुबह सभी कर्मी अपने विभाग में हाजिरी रजिस्टर पर हड़ताल भरवाकर 10:30 बजे मानसरोवर पार्क में पहुंचे। सभी इकाइयों के राज्य के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्णरूप से भागीदारी निभाकर अपनी मांग व मुद्दों को मनवाने का काम करेंगे।
बैंकों की तीन यूनियन हड़ताल में होंगी शामिल
रोहतक। कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल के चलते बैंक सेवाएं बाधित होने के आसार हैं, लेकिन बैंक अधिकारियों का दावा है कि 11 में से तीन यूनियन ही हड़ताल पर हैं, इससे केवल कुछ कर्मचारी ही हड़ताल पर रहेंगे। इसलिए बैंक सेवाएं बाधित नहीं होंगी। निजीकरण के विरोध, पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल की वजह से आवश्यक सेवाएं प्रभावित होने की संभावना बनी है। सरकारी कार्यालयों में काम बाधित हो सकता है। बैंक कर्मी भी हड़ताल में शामिल हैं। लीड बैंक मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि बैंक अधिकारी और कर्मचारियों की 11 यूनियन में से केवल 3 यूनियन ही हड़ताल में शामिल हैं। अधिकारी स्तर की किसी यूनियन इसमें शामिल नहीं है। ऐसे में हड़ताल में केवल इन तीन यूनियन से जुडे़ कर्मचारी ही शामिल होंगे। इनमें भी क्लेरिकल स्टाफ शामिल हैं। अधिकतर 20 प्रतिशत स्टाफ हड़ताल में शामिल होगा बाकी स्टाफ काम पर आएगा। एटीएम में कैश डालने का काम अधिकांश आउटर्सोसिंग एजेंसी करती हैं इसलिए एटीएम में भी कैश की कमी नहीं रहेगी। ब्यूरो