फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   send waste wheat on ration dipo

राशन डिपो पर गरीबों को बांटने के लिए भेजा सड़ा हुआ गेहूं, लोगों ने किया हंगामा

Wed, 27 Nov 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
send waste wheat on ration dipo
गांव जांटी कलां में राशन डिपो पर सप्लाई के लिए पहुंचे गेहूं को दिखाती महिलाएं। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गोदामों में सड़क चुके गेहूं को राशन डिपो में सप्लाई कर गरीबों में बांटा जा रहा है। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है और डिपो में सड़ा हुआ गेहूं पहुंच रहा है। अब जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से गांव जांटी कलां के डिपो पर सड़ा हुआ गेहूं भेज दिया गया। जब इसे लोगों में बांटा जा रहा था तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जांटी कलां के राशन डिपो पर बीपीएल और एपीएल कार्ड धारकों को वितरित करने के लिए गेहूं पहुंचा था। गेहूं के बोरे को खोला गया तो उनमें से सड़ा गेहूं निकला। वह गेहूं पूरी तरह से खराब हो चुका था, जिसमें फफूंदी लगने के साथ ही गांठ बनी थी। इसके बावजूद गरीबों को बुलाकर उस गेहूं को राशन में बांटना शुरू कर दिया गया। इस तरह खराब गेहूं मिलने पर राशन लेने के लिए पहुंचे ग्रामीण भड़क गए और सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि परिवार को खिलाने के लिए राशन लेकर जाते हैं। इस तरह का राशन खिलाएंगे तो परिवार बीमार हो जाएगा। उन्हें अच्छा गेहूं मुहैया करवाया जाए, तभी राशन लेंगे। वहां जयनारायण, अमित सिंह, अनीता, कमलेश नत्थो, मनोज पाल आदि ने बताया कि उनको पिछले कई महीने से इस तरह ही राशन दिया जा रहा है, जिससे वे परेशान हो चुके है और अब इस तरह का सड़ा हुआ गेहूं राशन में नहीं लेंगे। लोगों ने राशन लेने से साफ इनकार कर दिया और इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विभाग को गेहूं खराब मिलने की जानकारी दी
खराब गेहूं मामले में जांटी कलां के डिपो होल्डर विनोद तुषीर ने बताया कि गेहूं बांटने के लिए आया था। इसमें अधिकतर गेहूं खराब निकल रहा है। गेहूं में गांठ बनी थी तो उसमें फफूंदी लगी थी। कार्ड धारकों ने लेने से मना कर दिया। विनोद का कहना है कि गेहूं खराब आने की जानकारी कई बार विभाग को दी गई है, लेकिन उसके बावजूद कुछ नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में नहीं
गांव जांटी कलां में राशन डिपो पर खराब गेहूं पहुंचने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच करवाई जाएगी। इसमें कोई भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-मनीषा मेहरा, डीएफएससी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed