फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seeing the courage of the youth, CM Gadgad, said- Dhakad is

Rohtak News: युवाओं का हौसला देख सीएम गदगद, बोले- धाकड़ हैं

Mon, 02 Oct 2023 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Seeing the courage of the youth, CM Gadgad, said- Dhakad is
रोहतक। रविवार को पूरा शहर राहगीरी के रंग में रंगा नजर आया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी युवाओं का हौसला देख गदगद हो गए। वह हरियाणवी अंदाज में बोले, धाकड़ हैं। उन्होंने गुरुकुल लाढ़ौत की टीम की सराहना करते हुए दो लाख रुपये अपने निजी कोष से देने की घोषणा की।
विज्ञापन



सोनीपत रोड पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने जीवन में हर प्रकार के नशे से दूर रहते हुए प्रदेश व देश के भविष्य को सुरक्षित रखें। सरकार ने गत दिनों लगभग 25 दिन तक प्रदेश में नशा मुक्त हरियाणा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। लगभग 1978 किलोमीटर का सफर तय कर साइक्लोथॉन के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया गया। इसमें एक लाख 60 हजार लोगों ने भागीदारी की तथा 5 लाख लोग इन कार्यक्रमों में शामिल हुए।
विज्ञापन


सीएम ने बताया कि प्रदेश का युवा चमकते हुए सितारे के समान हैं, जो प्रदेश व देश को उन्नति के पथ पर अग्रसित कर रहे हैं। प्रदेश में देश की जनसंख्या का मात्र 2 प्रतिशत आबादी निवास करती है। इसके बावजूद देश की सेना में 11 प्रतिशत जवान हरियाणा से हैं। खेलों में भाग लेने वाला लगभग हर तीसरा खिलाड़ी हरियाणा का है और मेडल जीतने की रेस में भी हरियाणा के खिलाड़ी हमेशा अव्वल हैं। प्रदेश के किसान, जवान व पहलवानों को धाकड़ की संज्ञा देते हुए कहा कि हरियाणा के वीर जवान पूरी मेहनत व लगन से हर कार्य को करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोहतक से बताया पुराना नाता

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक से उनका पुराना रिश्ता है तथा गांव निंदाना उनकी जन्मभूमि है। इसके बाद बनियानी तथा रोहतक में शिक्षा ग्रहण की। वह साइकिल पर इसी सड़क पर प्रतिदिन 32 किलोमीटर तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते-जाते थे। मन को प्रफुल्लित करने तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए राहगीरी जैसा कार्यक्रम बहुत उपयोगी है।


टेबल टेनिस खिलाड़ी सुहाना सैनी को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने विश्व की नंबर वन टेबल टेनिस खिलाड़ी बनने पर सुहाना सैनी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अन्य युवा भी इनसे प्ररेणा लेकर जीवन में उच्च मुकाम हासिल करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेंटिंग, मेहंदी व वॉल पेंटिंग के प्रतिभागियों की कृतियों का अवलोकन किया। वह अपने काफिले के साथ इलेक्ट्रिक वाहन पर घूमे। सीएम ने अपनी ही पेंटिंग देखी और कलकार को सराहा। उन्होंने स्कूली बच्चों के प्रयासों की सराहना की।



मानसरोवर पार्क से लेकर लक्ष्मी नगर तक मैदान बनी सड़क
कार्यक्रम के दौरान मानसरोवर पार्क से लेकर लक्ष्मी नगर तक दोनों ओर की सड़क खेल मैदान बन गई। कहीं प्रदर्शनी लगी थी तो कहीं विद्यार्थी बॉक्सिंग, जूडो, तलवारबाजी, व्यायाम, योग, स्केटिंग, पेंटिंग, जिम्नास्ट आदि में अपना हुनर दिखा रहे थे। दो प्रमुख मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। लक्ष्मी नगर स्थित मंच पर सीएम ने तिरंगा फहरा कर युवाओं में जोश भरा। मुख्यमंत्री के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फौगाट ने अपनी सांस्कृतिक टीम के साथ राहगिरी कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियों दी। इस मौके पर रस्साकसी, टेबल टेनिस के अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों इत्यादि के स्टॉल भी लगाए गए थे।


सभी वर्गों के प्रतिभागियों में दिखा जोश : चौ. रणजीत सिंह
प्रदेश के बिजली और जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने कहा किकार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की है। मुख्यमंत्री की ओर से यह अच्छी शुरुआत की गई है, इससे लोगों को तनाव पूर्ण जिंदगी से सुकून के कुछ पल मिल जाते है। ऐसे कार्यक्रमों से शरीर में स्फूर्ति व ताजगी का संचार होता है।



बॉक्स :-

मुख्यमंत्री कर रहे मेहनत व ईमानदारी से लोगों की सेवा : डॉ. अरविंद शर्मा

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेहनत व ईमानदारी से प्रदेश के लोगों की सेवा कर रहे है। कोविड-19 के संक्रमण के बाद रहागीरी कार्यक्रम का दोबारा शुभारंभ किया गया है ताकि लोगों को सुकुन भरे पल मिल सके तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन करने के लिए अवसर प्राप्त हो सकें।


ये रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, रोहतक के महापौर मनमोहन गोयल, भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, डीआईजी पंकज नैन, उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, भाजपा नेता सतीश नांदल, पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब, मदवि के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार, उप मंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, हरियाणा विकास शहरी प्राधिकरण की संपदा अधिकारी श्वेता सुहाग आदि मौजूद रहे।



राहगीरी में चर्चा का विषय बना अपना बुक बैंक
राहगीरी कार्यक्रम में रविवार को अपना बुक बैंक की स्टाॅल चर्चा का विषय बनी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी बुक बैंक की स्टाॅल पर पहुंचे। यहां बुक बैंक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इस कार्य को बढ़ाने का आह्वान किया। अपना बुक बैंक से साहिल गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन साल से जरूरतमंद बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिक्षा की अलख जगाने के लिए संस्था लोगों से पुरानी किताबें लेकर विद्यार्थियों को मुहैया करा रही है। बुक बैंक अब तक 6000 विद्यार्थियों की मदद कर चुका है। बुक बैंक में 30000 से अधिक किताबों का संग्रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed