फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Section 144 imposed for HTET exam

एचटेट परीक्षा के लिए धारा 144 लगाया

Fri, 17 Dec 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Section 144 imposed for HTET exam
रोहतक। जिला मजिस्ट्रेट कैप्टन मनोज कुमार ने जिला में 18 दिसंबर शनिवार व 19 दिसंबर रविवार को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 को शांतिपूर्ण व नकल रहित संपन्न करवाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के नजदीक 200 मीटर क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों के नजदीक पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। किसी प्रकार का हथियार जैसे आग्नेय शस्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जैली, गंड़ासा, चाकू व अन्य कोई हथियार या वस्तु जोकि हथियार के रूप में प्रयोग की जा सकती है, लेकर चलने पर सख्त पाबंदी रहेगी। परीक्षा केन्द्रों के नजदीक 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें भी 18 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से सायं 5:30 बजे तक तथा 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक बंद रहेंगी। ट्रेजरी पर एसडीएम महेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी प्रश्न पत्रों के शील्ड पैकेट ग्रहण करेंगे और बाद में उन्हें जिला ट्रेजरी में डबल लॉक के अंदर सुरक्षित रखेंगे और समय पर संबंधित परीक्षा केंद्रों में वितरित करवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed