फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SDM inspected the preparations for Guru Tegh Bahadur Jayanti celebrations.

Rohtak News: एसडीएम ने गुरु तेग बहादुर जयंती समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 25 Nov 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the preparations for Guru Tegh Bahadur Jayanti celebrations.
24जेएनडी24-गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं जयंती समारोह को लेकर बैठक में चर्चा करते हुए एसडीएम सत्
जींद। एसडीएम सत्यवान मान ने सोमवार को गुरु तेग बहादुर की 350वीं जयंती समारोह को लेकर सिख समाज व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था और जिला स्तर पर जन भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को गुरु तेग बहादुर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र आएंगे। जिला प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुव्यवस्थित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जींद से सिख समाज के सदस्य गुरु तेग बहादुर की जयंती समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार करनेल सिंह निम्नाबाद, खरकड़ा के सरपंच सरदार नरवेल सिंह, धर्मगढ़ से सरपंच प्रतिनिधि अजीतपाल चड्डा, सफीदों पंचायत समिति के प्रधान, गुरुद्वारा जींद से सरदार वचित्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed