{"_id":"6ae50acdeb3ca308f80321e8","slug":"schools-with-a-pass-rate-of-less-than-50-percent-will-be-given-30-days-for-recovery-manjit-malik-rohtak-news-c-17-ali1038-946802-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले स्कूलों को रिकवरी के लिए 30 दिन मिलेंगे : मनजीत मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले स्कूलों को रिकवरी के लिए 30 दिन मिलेंगे : मनजीत मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने मिशन सफलता शुरू किया है। इसको लेकर शुक्रवार को जेपी इंटरनेशनल स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक की सभी स्कूल प्रमुखों के साथ बैठक हुई।
उन्होंने स्कूल प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि 50 प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले रेड जोन स्कूलों में 30 दिन का रिकवरी प्लान लागू होगा। डीईओ मनजीत मलिक ने कहा कि इस साल मिशन के तीन मुख्य लक्ष्य हैं: जीरो फेल्योर यानी 100 प्रतिशत पास, डबल एक्सीलेंस यानी शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूलों की संख्या दोगुनी करना और विद्यार्थियों का समग्र विकास।
बैठक में स्कूलों को विद्यार्थियों को रेमिडियल, रेगुलर और मेरिट श्रेणी में बांटने, 50 प्रतिशत से कम अंक वालों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने और 1 जनवरी से बोर्ड परीक्षा तक शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही हाई-प्रोबेबिलिटी प्रश्न पैकेज, ब्लॉक स्तरीय एक्सपर्ट कमेटी, डिजिटल क्लास, विशेष पीटीएम और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि हर पखवाड़े समीक्षा होगी। बैठक में डीएमएस डॉ. दीपक अरोड़ा ने पीपीटी के माध्यम से एसीएस विजय दहिया के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।