फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Schools will remain closed from May 25 to June 30 due to the scorching heat.

Rohtak News: भीषण गर्मी के चलते 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

Sat, 23 May 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Schools will remain closed from May 25 to June 30 due to the scorching heat.
भीषण गर्मी को देखते हुए इस वर्ष राजकीय और निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक सप्ताह पहले घोषित किया गया है। अब सभी स्कूल 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे। आम तौर पर विद्यालय शिक्षा निदेशालय हर वर्ष 1 जून से अवकाश घोषित करता रहा है।
विज्ञापन

आज मई को राजकीय विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। निदेशालय के निर्देशानुसार बैठक सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन गृहकार्य दिया जाएगा। निजी स्कूलों में बच्चों को शुक्रवार को ही होमवर्क सौंप दिया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने बताया कि सभी विद्यालयों में अवकाश संबंधी आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। निगरानी की जिम्मेदारी क्लस्टर प्रमुखों, बीआरपी और एबीआरसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभव आधारित होगा गृहकार्य
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निपुण हरियाणा और नेशनल फ्रेमवर्क फॉर फाउंडेशनल स्टेज (एनसीएफ-एफएस) के आधार पर रचनात्मक और व्यवहारिक गृहकार्य तैयार किया गया है। विद्यार्थियों को अनुभव आधारित गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिन्हें वे परिवार के बड़े सदस्यों की मदद से पूरा करेंगे।
पीटीएम के दौरान अभिभावकों को गृहकार्य, कक्षा अनुसार गतिविधियों और उनके क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे। इस दिन स्कूलों में कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी।

छुट्टियों को लेकर बच्चों में उत्साह
ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई बच्चे अपने परिवार के साथ पर्यटन स्थलों पर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, जबकि कुछ अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, कई विद्यार्थियों ने नाना-नानी के घर जाने का भी कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed