{"_id":"66cc26ad08156f47960a5911","slug":"sarvkhap-honored-vinesh-with-the-title-of-iron-lady-rohtak-news-c-17-roh1020-490940-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सर्वखाप ने विनेश को आयरन लेडी के खिताब से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सर्वखाप ने विनेश को आयरन लेडी के खिताब से नवाजा
विज्ञापन
24सीटीके24...बोहर गांव स्थित नांदल भवन में विनेश फौगाट के स्वागत कार्यक्रम में विनेश को केक
रोहतक। ओलंपिक में देश का मान बढ़ाने वाली विनेश फोगाट को रविवार को सर्वखाप पंचायत ने स्वर्ण पदक पहनाकर आयरन लेडी के खिताब से नवाजा। नांदल भवन में आयोजित कार्यक्रम में विनेश के जन्मदिन पर 30 किलो का केक भी काटा गया।रविवार को सर्वखाप की ओर से नांदल भवन में सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यहां उत्तर भारत की खापों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। उन्होंने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए विनेश को सराहा।
नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने कहा कि भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक, अदभुत प्रतिभा संपन्न व साहसी बेटी विनेश फोगाट सभी बेटियों के लिए मिसाल हैं। सर्वखाप ने सरकार से विनेश फोगाट को गोल्ड मेडलिस्ट की सभी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में घटी घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर कराने की बात कही।
कुश्ती संघ की कार्यकारिणी हो भंग
सर्वखाप ने कहा कि विनेश को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाना चाहिए। इसके अलावा वर्तमान भारतीय कुश्ती संघ की समस्त कार्यकारिणी को भंग कर देश का नाम रोशन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष व अन्य पदों पर नियुक्त किया जाना चाहिए। हरियाणा की सभी राजनैतिक पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्पष्ट करें कि खिलाड़ियों के भविष्य के लिए उनके पास क्या खेल नीति है। इस मौके पर संजय देशवाल, भीम सिंह, हरदीप शर्मा, सोमबीर सांगवान, रघुबीर नैन, ओमप्रकाश कंडेला, समुद्र, सोमवीर राठी, वेदप्रकाश कन्हेली, भूपसिंह चौरासी, जयसिंह अहलावत, हरदीप अहलावत, जयबीर कुण्डू, ओमप्रकाश हुड्डा, तुलसी ग्रेवाल, रणधीर सरोहा, अशोक खत्री, रामकुमार सोलंकी, बालंद सतगामा व अन्य मौजूद रहे।