{"_id":"693d61aeab362112a907306b","slug":"sarvkhaap-held-a-panchayat-in-the-rohit-dhankhar-murder-case-2025-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहित धनखड़ हत्याकांड : ढाई घंटे चली सर्वखाप पंचायत, सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित धनखड़ हत्याकांड : ढाई घंटे चली सर्वखाप पंचायत, सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये मांगा मुआवजा
Sat, 13 Dec 2025 06:23 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:23 PM IST
सार
रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर सर्वखाप पंचायत ने बैठक की। इसमें सरकार से मांग की गई है कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा व एक सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
रोहित धनखड़ हत्याकांड में खाप पंचायत का आयोजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
पैरा पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर जाट भवन में शनिवार को सर्वखाप पंचायत हुई। इसमें सरकार से मांग की कि परिवार को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही 16 दिसंबर तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। ऐसा न होने पर 11 सदस्यीय कमेटी मुख्यमंत्री से मिलकर केस की जांच भिवानी जिले से बाहर कराने की मांग करेगी। करीब 12 से ढाई बजे तक चली खाप पंचायत में हरियाणा के अलावा यूपी व दिल्ली से भी खाप प्रतिनिधि पहुंचे।
मंच का संचालन करते हुए छात्र नेता दीपक धनखड़ ने सर्वखाप पंचायत के सामने रोहित हत्याकांड का पूरा ब्यौरा दिया। बताया कि कैसे एक खिलाड़ी की हत्या की गई। हुड्डा खाप के नेता ओमप्रकाश हुड्डा ने कहा कि खाप पूरी तरह से पंचायत के साथ है। धनखड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष समुंद्र धनखड़, शमशेर धनखड़ 12 खाप अध्यक्ष, बुलंदशहर यूपी से जगबीर सिंह धनखड़ खाप का प्रधान, आनंद सिंह धनखड़ दिल्ली खाप, पूर्व सरपंच बखेता कृष्ण, तपा प्रधान रामकिशन मोखरा, संदीप पूर्व सरपंच हुमायूंपुर ने भी अपनी बात रखी। साथ में सतीश धनखड़, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, नांदल खाप से चंचल नांदल, हुड्डा खाप प्रवक्ता कृष्ण लाल हुड्डा, ओमप्रकाश नांदल व हर्ष छिक्कारा ने अपनी बात रखी।
ये चार प्रस्ताव हुए सर्वखाप पंचायत में पास
- 16 दिसंबर तक सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएं। नहीं तो केस भिवानी से बाहर ट्रांसफर किए जाएं।
- सर्वखाप पंचायत का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा।
- खिलाड़ी रोहित के परिवार को एक सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद दी जाए।
- मांग पूरी न होने पर सर्वखाप पंचायत बुलाकर सरकार के खिलाफ सख्त निर्णय लिया जाएगा।

Trending Videos
ये होंगे 11 सदस्यीय कमेटी में शामिल
रणबीर धनखड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष धनखड खाप
समुंद्र प्रदेश अध्यक्ष धनखड खाप
संदीप पूर्व सरपंच हुमायूंपुर
दीपक धनखड़ छात्र नेता
सतीश धनखड मृतक रोहित के चाचा
बबलू पूर्व सरपंच हुमायूंपुर
सुरेंद्र दहिया पूर्व दहिया खाप प्रधान
कृष्ण पूर्व सरपंच बखेता
चंचल नांदल बोहर नांदल खाप
कृष्णलाल हुड्डा राष्ट्रिय प्रवक्ता हुड्डा खाप
सुबेदार दिलबाग सिंह हुमायूंपुर
राजेश वासी हुमायूंपुर
तीन नामजद आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार : एसपी भिवानी
रोहित हत्याकांड में भिवानी पुलिस की सीआईए की टीम ने कर्नाटक के बेंगलुरु में दबिश देकर नामजद आरोपी तरुण, वरुण व दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू किया जाएगा। -सुमित कुमार, एसपी भिवानी
डीजीपी ने सुबह ही डाली थी पोस्ट
उधर, डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार सुबह पंचायत शुरू होने से पहले ही पोस्ट डालकर आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना सार्वजनिक की थी। कामयाबी के लिए भिवानी की सीआईए पुलिस को बधाई भी दी थी।