फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sarpanchs burnt the effigy of the government against e-tendering

Rohtak News: ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने फूंका सरकार का पुतला

Tue, 24 Jan 2023 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sarpanchs burnt the effigy of the government against e-tendering
बीडीपीओ कार्यालय पर सरपंचों कीी तरफ से जड़ा गया ताला। संवाद
रोहतक। ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों का रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सरपंचों ने 8वें दिन भी बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ते हुए नारेबाजी की। साथ ही दोपहर बाद सरकार का पुतला फूंकते हुए रोष प्रकट किया। सरपंचों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार ई-टेंडरिंग को रद्द करने व सरपंचों की शक्तियों को बहाल करने की घोषणा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अजय देशवाल व प्रवक्ता सतेंद्र ने बताया कि ई-टेंडरिंग के खिलाफ बीडीपीओ कार्यालय पर 16 जनवरी से धरना प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान कार्यालय पर ताला जड़ते हुए रोजाना सरपंच नारेबाजी कर रहे हैं लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। गांव के विकास कार्य सरपंचों से बेहतर कोई नहीं करवा सकता, लेकिन सरकार ई-टेंडरिंग के जरिए विकास करवाने पर अड़ी हुई है जिससे गांवों का विकास नहीं बल्कि चोर बाजारी बढ़ेगी। पिछले दो साल से गांवों में कितना विकास हुआ है, यह किसी से छिपा नहीं है। ग्रामीणों ने जिस आशा के साथ उन्हें सरपंच बनाया है, उसके लिए सरकार को सरपंचों की शक्तियों को बहाल करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार सरपंचों की मांग पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सरकार का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
ई-टेंडरिंग के खिलाफ हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के आह्वान पर सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सरकार ने सरपंचों की मांग पूरी नहीं की तो प्रदेश स्तरीय कमेटी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का निर्णय लेगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed