{"_id":"587e7da04f1c1b2231efe31f","slug":"sandeep-gadhuli-imt-rohtak-gang-arrested-four-sharp-shooter-crime-in-haryana-and-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के आईएमटी क्षेत्र से कुख्यात संदीप गाड़ौली गैंग के चार शॉर्प शूटर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के आईएमटी क्षेत्र से कुख्यात संदीप गाड़ौली गैंग के चार शॉर्प शूटर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
संदीप गाड़ौली गैंग के चार शॉर्प शूटर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमटी क्षेत्र में सीआईए-2 ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे कुख्यात संदीप गाड़ौली गैंग के चार शॉर्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पांच पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों से एक कार भी मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शूटरों के निशाने पर संदीप गड़ौली को कथित मुठभेड़ में मारने वाले पुलिसकर्मी थे। इसके लिए वे ग्रेनेड जैसे खतरनाक हथियार भी खरीदने वाले थे। फिलहाल, बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ प्रदेश भर में अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और फिरौती मांगने के दर्जनों केस दर्ज हैं। बता दें कि संदीप गाड़ौली का कुछ समय पहले गुड़गांव पुलिस ने मुंबई में एनकाउंटर किया था। इस मामले पर काफी बवाल हुआ था। मुंबई पुलिस ने एनकाउंटर को फर्जी बताया था। उस समय यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।
एसपी पंकज नैन ने पत्रकारों को बताया कि सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि आईएमटी क्षेत्र में नौनंद खेड़ीसाध रोड पर चार युवक हथियारों सहित किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर एसआई सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां एक कार के पास चार युवक खड़े थे। पुलिस को देखते ही युवकों ने गाड़ी के आगे आकर पुलिस पर ही पिस्तौल तान दी। सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने चारों को काबू कर लिया। पूछताछ में बदमाशों की पहचान मोखरा निवासी दिनेश उर्फ सोनू, कंसाला निवासी मोनू उर्फ पोप, गुड़गांव के गाड़ौली खुर्द निवासी रविकांत उर्फ पव्वा और कंसाला के दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है। सीआईए-2 इंचार्ज राकेश सैनी ने बताया कि सभी बदमाश कु ख्यात रहे संदीप गाड़ौली गैंग के गुर्गे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के बारे में संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े संदीप गड़ौली गैंग के चारों गुर्गों ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। चारों बदमाश संदीप गड़ौली की कथित मुठभेड़ में शामिल रहे पुलिसकर्मियों और जेल में बंद बदमाश बिंदर गुज्जर को मारना चाहते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए चारों करीब छह माह से हैंड ग्रेनेड खरीदने की जुगाड़ में थे। पुलिस ने बताया कि बिंदर गुज्जर और संदीप गड़ौली गैंग के गुर्गे रोहतक में एक दूसरे को मारने की फिराक में थे। पुलिस का कहना है कि चारों बदमाशों के पकड़ने जाने से जिले में गैंगवार टल गई। बदमाशों के पास से मिली कार गुड़गांव के किसी रवींद्र के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि करीब 10 महीने पहले गुड़गांव पुलिस ने मुंबई में गैंगस्टर संदीप गड़ौली को कथित मुठभेड़ में मारा था। इस मुठभेड़ को मुंबई पुलिस ने फर्जी बताया है। पुलिस का दावा है कि गुड़गांव पुलिस के जिस दारोगा ने संदीप गड़ौली की गोली मारी थी वह अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि अंडरवर्ल्ड के इशारे पर ही पुलिस ने संदीप की हत्या की थी। मुंबई पुलिस ने गुड़गांव पुलिस की कथित मुठभेड़ के आरोपी दारोगा और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। मामले में एक पुलिस वाला अभी फरार है। मंगलवार को रोहतक में पकड़े गए चारों बदमाश फरार पुलिस वाले की हत्या की फिराक में थे। कथित संदीप गड़ौली मुठभेड़ के आरोपी पुलिस कर्मियों में एक पुलिस वाले को हरियाणा पुलिस के एक आईपीएस का भाई बताया जा रहा है।
बिंदर गुज्जर पर था मुखबिरी का शक, भाई की कर दी थी हत्या
संदीप गाड़ौली के साथ पुलिस की कथित मुठभेड़ मामले में उसके गैंग के साथियों को जेल में बंद बदमाश बिंदर गुज्जर पर मुखबिरी करने का शक था। इसके बाद से संदीप गड़ौली का भाई सोनू मोखरा गैंग के अन्य गुर्गों के साथ बिंदर गुज्जर की हत्या की फिराक में था। करीब छह माह पहले सोनू ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर बिंदर के भाई मनीष गुज्जर की हत्या की थी। बिंदर किसी अन्य मामले में जेल में चला गया था। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह पेशी के दौरान बिंदर की हत्या करने की फिराक में थे।
फिरौती को लेकर शुरू हुई थी बिंदर और संदीप की रंजिश
पुलिस ने बताया कि संदीप गाड़ौली और बिंदर गुज्जर के बीच फिरौती को लेकर रंजिश शुरू हुई थी। जिन लोगों से संदीप रंगदारी और फिरौती वसूलता था उनसे बिंदर ने भी रंगदारी और फिरौती मांगनी शुरू कर दी थी। इसी के चलते दोनों में कई बार गैंगवार हुई। सीआईए-2 इंचार्ज राकेश सैनी ने बताया कि दोनों बदमाश फिरौती और रंगदारी वसूलते थे। इसी से दोनों के गिरोह का काम चलता था।
संदीप के बाद सोनू मोखरा है गिरोह का मास्टर माइंड
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार किये गये बदमाशों में शामिल सोनू मोखरा अपने गुरू संदीप की मौत के बाद गैंग को चला रहा है। पुलिस ने बताया कि सोनू ही गिरोह का मास्टर माइंड है। उसी की साजिश के तहत बिंदर गुज्जर के भाई की हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से जो कार बरामद हुई है उसी में सवार होकर बिंदर के भाई की हत्या की गई थी। सीआईए-2 के प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि बसाना गांव के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित है। इस मामले में इनेलो के पूर्व विधायक बाली पहलवान भी आरोपी हैं।
सात केस दर्ज हैं सोनू मोखरा के खिलाफ
पुलिस जांच में सामने आया है कि मास्टर माइंड सोनू के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और फिरौती के करीब सात केस दर्ज हैं। अधिकतर मामले गुड़गांव, भिवानी और रोहतक में दर्ज हैं। दो मामलों में वांटेड है। गुड़गांव शहर थाने में एक केस हत्या, एक आर्म्स एक्ट, एक फिरौती और हत्या के प्रयास का एक केस दर्ज है। इसके अलावा भिवानी में मारपीट, कलानौर में हत्या और सांपला में लूट का केस दर्ज है। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
अन्य बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड
- दीपक उर्फ दीपू : यह गुड़गांव में हत्या के एक मामले में वांटेड है। इसके खिलाफ गुड़गांव में हत्या और सांपला में डकैती के प्रयास का केस दर्ज है।
- रविकांत उर्फ पव्वा : यह गुड़गांव में हत्या के मामले में वांटेड है। इसके खिलाफ भी गुड़गांव में हत्या और सांपला में डकैती के प्रयास का केस दर्ज है।
- मोनू उर्फ पोप : इसके खिलाफ भी गुड़गांव में हत्या और सांपला में डकैती प्रयास का केस दर्ज है।