{"_id":"62d70208d7ac31414847d8fc","slug":"sandeep-dangi-won-silver-medal-in-thailand-para-table-tennis-open-tournament-rohtakcity-news-rtk6528020143","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड पैरा टेबल टेनिस ओपन टूर्नामेंट में संदीप दांगी ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाईलैंड पैरा टेबल टेनिस ओपन टूर्नामेंट में संदीप दांगी ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
पैरा टेबल टेनिस थाईलैंड ओपन में रजत पदक विजेता संदीप दांगी। विज्ञप्ति
थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित पैरा टेबल टेनिस थाईलैंड ओपन टूर्नामेंट में मंगलवार को जिले के गांव मदीना के खिलाड़ी संदीप दांगी ने रजत पदक जीता। हालांकि फाइनल मुकाबले में संदीप को दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी पार्क सुन जो ने 3-0 से हरा दिया।
संदीप के बड़े भाई डॉ. नवदीप दांगी ने बताया कि इससे पहले भी संदीप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। 2018 में इंदौर में हुई पैरा नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। पैरा एशियन गेम्स में चौथे स्थान पर रहे थे। 2019 में इंदौर में हुई पैरा नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, बैंकाक ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 2021 व 2020 में पैरा नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
सड़क दुर्घटना में लगी थी गंभीर चोट
डॉ. नवदीप दांगी ने बताया कि संदीप को छह साल पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने उसे शत-प्रतिशत दिव्यांग घोषित कर दिया था। सर्वाइकल स्पाइन इंजरी के कारण कंधों से नीचे पूरा शरीर अचेत अवस्था में रहता है। धीरे-धीरे संदीप ने टेबल टेनिस खेलना शुरू किया। अब पैरा वर्ग वर्ल्ड कैटेगिरी में संदीप का 31वां स्थान है।