{"_id":"674b6f410f0d78c34f0b39e5","slug":"sampla-police-arrested-two-suspects-along-with-weapons-rohtak-news-c-17-roh1020-554286-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांपला पुलिस ने दो संदिग्धों को हथियार समेत किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांपला पुलिस ने दो संदिग्धों को हथियार समेत किया काबू
विज्ञापन
रोहतक। सांपला पुलिस ने दिल्ली रोड आउटर बाईपास के नजदीक एक गैंग लीडर समेत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल और कारतूस मिले हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांपला पुलिस ने दिल्ली रोड आउटर बाईपास के नजदीक दो संदिग्ध युवक खड़े हैं, उनके अवैध हथियार है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश बना रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान रोहतक के गढ़ी कुआं मोहल्ला निवासी नरेंद्र उर्फ छोटू और बलियाना गांव निवासी सागर उर्फ भोलू के रूप में हुई है। सागर इन दिनों रोहतक के शास्त्री नगर में रहता है।
पुलिस ने बताया कि नरेंद्र उर्फ छोटू गैंग चलता है। सागर और भोलू उसके साथ रहते हैं। दोनों हथियारों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए पुल के नीचे छिपे हुए थे। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया। वहां से दोनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।