फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   samman divash rally in rohtak

सम्मान दिवस रैली : बढ़े बिजली बिल ना भरो, इनेलो सत्ता में आते ही आरक्षण भी देगी

Mon, 02 Nov 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 02 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
samman divash rally in rohtak
भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है। बढ़े हुए बिजली बिल आमजन की पहुंच से
विज्ञापन
बाहर हो चले हैं। जब तक प्रदेश सरकार बिजली दरें नहीं घटाती तक तक कोई भी बिजली बिल न भरे। अगर हम सत्ता में आए तो प्रदेश की 5 जातियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सम्मान दिवस रैली में नेता प्रतिपक्ष और इनेलो विधायक अभय चौटाला ने यह घोषणा की। कहा, त्यागी, रोड, जट्ट सिक्ख, जाट और बिश्नोई से आरक्षण का लाभ वापस लिया गया है। हम सत्ता में आए तो उन्हें स्पेशल ओबीसी वर्ग के तहत तमिलनाडु की तर्ज पर 10 फीसदी आरक्षण देंगे।

धान खरीद में घोटाले के खिलाफ 15 से आंदोलन
चौटाला ने धान खरीद में घोटाले का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि 15 नवंबर तक जांच नहीं कराई तो हम सड़क पर उतरेंगे। आज प्रदेश में किसानों की हालत बेहद खराब है। 10 साल तक कांग्रेस ने यहां किसानों की जमीन लूटकर अपने आकाओं व उनके दामाद को सौंप दी। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और किसानों को उनकी लागत के साथ 50 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार अब उनके मुंह से निवाला छीन रही है।

चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला की सरकारों द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों और कर्जा माफी से लेकर बुढ़ापा पेंशन लागू करने की नीतियों के बारे में बताया। कहा, कांग्रेस सरकार के भूमि घोटालों को उजागर करने के कारण ही ओमप्रकाश चौटाला और अजय चौटाला को षड्यंत्र रचकर जेल भिजवा दिया। आज किसानों को धान की पर्ची 1450 रुपये की दी जा रही है और भुगतान 200 रुपये क्विंटल नमी की आड़ में कम किया जा रहा है।

देवीलाल का लगाया पौधा है नीतिश कुमार
जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य के. सी. त्यागी ने कहा कि 8 नवंबर को ताऊ देवीलाल का लगाया पौधा नीतिश कुमार फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। पूर्व सीएम चौटाला की पैरोल को लेकर की जा रही राजनीति पर उन्होंने कहा कि 84 वर्ष का बीमार बुजुर्ग प्रदेश या देश के लिए खतरा नहीं हो सकता, लेकिन किसानों को लूटने वाले पूंजीपतियों को जरूर कुछ खतरा नजर आता होगा।

गुजरात में लोकतंत्र नहीं
गुजरात की पाटीदार आंदोलन समिति के महासचिव और हार्दिक पटेल के प्रतिनिधि अखिलेश कटियार ने कहा कि गुजरात में लोकतंत्र नहीं है। यहां किसी को भी पकड़कर देशद्रोह के आरोप में अंदर कर दिया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने प्रधानमंत्री पद का पद त्याग जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनवाया तो चौधरी देवीलाल ने अपना प्रधानमंत्री पद का ताज वीपी सिंह के सिर पर रख दिया।

किसने क्या कहा
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी रैली में पूर्व सैनिकों से वन रैंक-वन पेंशन का वादा किया था, लेकिन आज तक पूरा नहीं किया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर किसानों की जमीन व भाजपा पर किसानों की जिंदगी छीनने के प्रयास का आरोप लगाया। पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र संधू ने कहा कि प्रदेश के किसान, कमेरे व गरीब वर्ग का भला केवल देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों पर चलने वाली सरकार ही कर सकती है। रैली को जनता दल एस के पूर्व सांसद संतोष भारतीय, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. के. सी. बांगड, रामपाल माजरा ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं को रोहतक जिलाध्यक्ष सतीश नांदल ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। रैली में कर्ण चौटाला, अर्जुन चौटाला, जाकिर हुसैन, आरएस चौधरी, एमएस मलिक, गोपीचंद गहलोत, डॉ. हरिचंद मिढा, बलवान सांघी और श्रीओम सांघी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed