{"_id":"6595bbf945b27635750ab83e","slug":"salaries-will-be-given-to-the-staff-members-of-vaishya-shikshan-sansthan-soon-president-of-the-organization-rohtak-news-c-17-roh1020-329494-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य शिक्षण संस्था के स्टाफ सदस्यों को वेतन जल्द देंगे : संस्था अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य शिक्षण संस्था के स्टाफ सदस्यों को वेतन जल्द देंगे : संस्था अध्यक्ष
Thu, 04 Jan 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। स्टाफ सदस्य धरने पर बैठे हैं। इनका वेतन तुरंत जारी किया जाएगा। फंड की व्यवस्था की जा रही है। यह कहना है वैश्य शिक्षण संस्था के अध्यक्ष नवीन कुमार जैन का। वे बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों की समस्या के समाधान की जानकारी दे रहे थे।
प्रधान ने कहा कि मैं शुरू से ही फंड की व्यवस्था कर स्टाफ को वेतन देने के पक्ष में रहा हूं। महासचिव एवं कोषाध्यक्ष इससे सहमत नहीं थे। फंड ट्रांसफर करने का प्रस्ताव गवर्निंग बॉडी बैठक में पास हो गया है और सभी चेक तैयार करके कोषाध्यक्ष व महासचिव के पास हस्ताक्षर होने के लिए भेज दिये गये हैं। बैठक में यह भी पास किया गया है कि वैश्य महिला महाविद्यालय, वैश्य कालेज, वैश्य काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग, वैश्य पब्लिक स्कूल और वैश्य तकनीकी संस्थान के स्टाफ सदस्यों की बकाया सैलरी का तुरंत भुगतान किया जाए।
वेतन जारी करने के लिए मैंने एक अनुरोध पत्र दिनांक 2 जनवरी 2023 को कोषाध्यक्ष व महासचिव को लिखा है। इसमें सभी संस्थाओं व स्टाफ सदस्यों का वेतन बिल 2 दिन के अंदर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया है। स्टाफ सदस्यों का हित सर्वोपरि है। उन्हें वेतन अवश्य मिलेगा। उन्होंने संस्था के स्टाफ सदस्यों से धरना को शीघ्र समाप्त करने की अपील भी की है।