{"_id":"5751ef9e4f1c1b8c491096ac","slug":"sakhi-centre-for-women-will-be-opened-in-every-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए हर जिले में खोला जाएगा सखी सेंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए हर जिले में खोला जाएगा सखी सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
मेनका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा और न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के हर जिले में सखी सेंटर खोला जाएगा। इसकी शुरूआत करनाल से की जा रही है। जल्द ही रोहतक समेत अन्य जिलों में भी सेंटर खोला जाएगा। सखी सेंटरों में कोई भी पीड़ित महिला अपनी शिकायत दे सकती है। सखी सेंटरों में एक ही जगह पीड़ित महिला को नर्स, डाक्टर, पुलिस और वकील मिलेंगे। यदि महिला सेंटर में रहना चाहती है तो रह भी सकती है।
केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाने के लिए शुक्रवार को एमडीयू में विकास पर्व सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू पहुंचे। इस मौके पर मेनका गांधी ने कहा कि अपने साथ कोई घटना घटित होने पर जब महिला पुलिस के पास पहुंचती है तो उसे ही दोषी करार दे दिया जाता है। इस कारण महिलाएं थानों तक नहीं जाती हैं। इसी कारण सरकार वन स्टाप सखी सेंटर खोल रही है। हरियाणा में इसकी शुरूआत करनाल से की जाएगी।
मेनका ने कहा कि आज महिलाएं भले ही सरपंच बन गई हों, लेकिन उनके पति ही काम करते हैं। इस प्रथा को खत्म करने के लिए सरकार सरपंचों के लिए विशेष ट्रेनिंग शुरू करने वाली है। जिसमें बताया जाएगा कि किस निर्माण में कितनी सामग्री होनी चाहिए। कानून के साथ यह भी बताया जाएगा कि सरकार से किस तरह योजनाओं के लिए पैसे लिया जा सकता है। गांवों में एक महिला को पुलिस वालंटियर के तौर पर तैनात किया जाएगा। वह अपने गांव से सूचना देगी कि वहां कोई बाल विवाह, दहेज प्रथा, उत्पीड़न, भ्रूण हत्या, लिंग निर्धारण का मामला तो नहीं है। इसके लिए उसे ट्रेनिंग दी जाएगी और 500 रुपये प्रतिमाह खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिसमें 12वीं पास और 21 साल से ज्यादा की उम्र होनी जरूरी है। मेनका ने केंद्र की नई लांच की गई महिला ई-हार्ट वेबसाइट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी या अन्य कोई सामान बनाती है तो इस वेबसाइट के सहारे उसे बेच सकती है, जिसके लिए आवेदन करना होता है। केंद्रीय मंत्री ने जनवरी 2017 से सभी मोबाइल में पैनिक बटन आने के बारे में बताया कि उसको दबाने से पुलिस के साथ ही अन्य 10 लोगों के पास मैसेज जाएगा, जिससे उसकी मदद हो सके। गायब होने वाले बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिंता व्यक्त की और उसके लिए खोया पाया, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि सेवाएं शुरू करने की बात कही। मेनका ने सरकार की उपलब्धियों को आंकड़ों के साथ गिनवाया और भाजपा सरकार को बेहतर बताया। वहीं, हरियाणा में बढ़ते लिंगानुपात के लिए खापों के मुखिया और महिलाओं का आभार जताया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए, जिससे लोगों को उनका पता चले और वह फायदा उठा सके। कहा कि यहां जो दिखता है वही बिकता है इसलिए कार्यकर्ताओं को खूब प्रचार-प्रसार करना चाहिए। विधायक मनीष ग्रोवर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
पर्यटन को बढ़ाया जाएगा, रोहतक में हवाई अड्डे पर विचार
पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि एनसीआर में हवाई अड्डा नहीं होने के कारण दिल्ली पर ज्यादा दबाव हो गया है। इसे देखते हुए यूपी के जेवर, राजस्थान के भिवाड़ी और रोहतक के प्रस्ताव आये हैं। इनमें से जो बेहतर होगा, वहां जल्द ही हवाई अड्डा बनाया जाएगा। इस कारण रोहतक में हवाई अड्डा बनने के रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ काफी इतिहास जुड़ा हुआ है। इसलिए यहां पर्यटन को बढ़ाया जाएगा। कुरुक्षेत्र को 170 करोड़ की कृष्णा सर्किट योजना में शामिल किया गया है। सरस्वती के उद्गम स्थल मुगलावाली में काम चल रहा है। उसे भी विकसित किया जाएगा। डा. महेश शर्मा ने विधायक मनीष ग्रोवर के साथ तिलयार झील का निरीक्षण किया और उसका जीर्णोद्धार कराने की बात कही। कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट को विश्व स्तर का बनाने के लिए काम किया जाएगा।