फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Saints expressed displeasure over the atrocities on Hindu society in Bangladesh

Rohtak News: बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार को लेकर संतों ने नाराजगी जताई

Wed, 04 Sep 2024 05:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Saints expressed displeasure over the atrocities on Hindu society in Bangladesh
राई (सोनीपत)।मुरथल स्थित श्रीराम कृष्ण आश्रम में मंगलवार को प्रदेशभर से आए संतों की चिंतन बैठक हुई। इसमें हिंदू समाज पर हो रहे आक्रमण और षड्यंत्र पर चिंतन किया। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार को लेकर संतों ने नाराजगी जताई। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने आह्वान किया कि हिंदू समाज 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान परिवार सहित बाहर घूमने न जाकर परिवार सहित 100 फीसदी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। हरियाणा में राष्ट्रवादी सरकार बने और समाज को तोड़ने का जो लोग कोशिश कर रहे हैं उनसे राष्ट्र की रक्षा करनी है। भारत को विश्व गुरु और सनातन धर्म की रक्षा को सदैव संज्ञान में रखना चाहिए।
विज्ञापन


संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्रानंद सरस्वती ने वक्फ बोर्ड को तुरंत भंग करने का सरकार से आह्वान किया। हिंदू समाज को राजनीतिक कुचक्र से बचना चाहिए और आपसी सद्भावना समरसता बनाए रखना ही हिंदू समाज का परम कर्तव्य है। बैठक में स्वामी दयानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर महंत भैया जी महाराज बल्लभगढ़ वाले, महंत राजेंद्र पुरी महाराज और बाबा कालिदास महाराज (रोहतक) रहे। उनके अलावा विहिप प्रांत मंत्री वरुण, तिलक राज, विभाग मंत्री सुभाष, जिला मंत्री नरेंद्र पाल शर्मा, सह मंत्री रवि, मातृ शक्ति संयोजक पिंकी, दुर्गा वाहिनी संयोजक विजया लक्ष्मी, बजरंग दल के जिला सह संयोजक जगबीर दूहन, नगर मंत्री विनोद राठौर तथा कई विहिप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed