फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sahil and Kritika won in the running competition.

Rohtak News: दौड़ स्पर्धा में साहिल और कृतिका ने मारी बाजीम

Thu, 04 Apr 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sahil and Kritika won in the running competition.
ढांड। कौल के चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मुख्यातिथि के तौर कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वीसी डाॅ. बीआर कांबोज ने शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान लड़कों की 200 मीटर दौड़ में साहिल और लड़कियों की 200 और 400 मीटर दौड़ में कृतिका अव्वल रहीं।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ओपी चौधरी ने की। महाविद्यालय के प्रवक्ता डाॅ. आरएस वर्मा ने बताया कि 200 मीटर लड़कों की दौड़ में साहिल प्रथम, सुमित द्वितीय व गौरव सैनी तृतीय रहा। लड़कियों की 200 व 400 मीटर दौड़ में कृतिका प्रथम, स्वीटी द्वितीय और भूमिका तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद लड़कों में साहिल प्रथम, सुमित द्वितीय तथा गौरव सैनी तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में कृतिका प्रथम, स्वीटी द्वितीय तथा प्रीति तृतीय स्थान पर रही। वॉलीबाॅल में लड़कों के वर्ग में उद्यम सिंह सदन प्रथम व सुभाष चंद्र बोस सदन द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों में वॉलीबाॅल में मेजर ध्यान चंद सदन प्रथम व उद्यम सिंह सदन द्वितीय स्थान पर रहे। बॉस्केटबॉल लड़कों में भगत सिंह सदन प्रथम व मेजर ध्यान चंद सदन द्वितीय स्थान पर रहे। बास्केटबॉल लड़कियों में भगत सिंह सदन प्रथम व उद्यम सिंह सदन द्वितीय स्थान पर रहा। योग मिक्स में सुभाष चंद्र बोस सदन प्रथम और मेजर ध्यान चंद सदन द्वितीय स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता लड़कों में सुभाष चंद्र सदन प्रथम व भगत सिंह सदन द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि डाॅ. बीआर कांबोज ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में खेलों का भी विशेष महत्व है। हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। आज खेलों में भी रोजगार की अपार संभावनाएं है। सरकार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अव्वल स्थान हासिल करने वालों को सरकारी नौकरियां प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed