फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rupees 15 lakhs in the name of giving tickets to the former chairman of the Co-operative Society and Congress worker

को-ऑपरेटिव सोसायटी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता से टिकट देने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे

Mon, 23 Sep 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rupees 15 lakhs in the name of giving tickets to the former chairman of the Co-operative Society and Congress worker
मंदी के दौर में हो रहे चुनाव को ठगों ने कमाई का साधन बना लिया है। प्रदेश में राजनीतिक महासमर की दस्तक के साथ ही ठगों ने टिकट बांटना भी शुरू कर दिया है। ठगी का एक ऐसा ही मामला अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज हुआ है। भाजपा के बाद अब कांग्रेसी कार्यकर्ता को टिकट देने के नाम 15 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर चार एक्सटेंशन में रहने वाले को आपरेटिव सोसायटी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता अधिवक्ता अजय अहलावत ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें कहा गया है उसके साथ ठगी हुई है। ठग ने प्रशांत किशोर के नाम से फोन किया। उसने कांग्रेस पार्टी का बेरी हलके से टिकट देने के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे। यही नहीं उसने अपने जाल में फंसाने के लिए बड़े नेता का नाम भी लिया। इसके चलते उसके झांसे में आ गया और रुपये दे बैठा। चंडीगढ़ के एक होटल में रुपये दिए गए। इसके दो घंटे बाद ठगी की आशंका हुई। इसकी वजह रुपये लेने के लिए उसने खुद सामने आने के बजाय फोन पर अपने आदमी को भेजने की बात कही। हालांकि बाद में पता लगा कि वह खुद ही रुपये लेने पहुंच गया था।
विज्ञापन

सर्वे में दिखाई एकतरफा जीत
अधिवक्ता अजय अहलावत ने बताया कि बेरी में 35 हजार लोगाें की रैली के बाद धोखाधड़ी का जाल बिछाया गया। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रशांत किशोर बताते हुए कांग्रेस के बड़े नेताओं का नाम लेकर उलझाया और बेरी हलके से टिकट के लिए रुपये मांगे। यही नहीं फोन करने वाले ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर बेरी सीट का दक्षिण भारत के एक वरिष्ठ नेता ने सर्वे किया गया है। इसमें एकतरफा जीत दिखाई गई। उसने मेरे प्रोफाइल व बायोडाटा का एक सेट ईमेल पर मांगा। इस पर यह सब उसे भेज दिया। बायोडाटा व प्रोफाइल का एक सेट और रुपये लेकर चंडीगढ़ के होटल पहुंचा। यहां उसे रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी में पकड़ा जा चुका है ठग
कांग्रेसी नेता से टिकट देने के नाम पर ठगी करने का यह आरोपी हांसी में पकड़ा गया है। वहां उसने एक कांग्रेसी नेता को भी फोन पर टिकट देने के पर ठगा है।
आज लगेगा प्रोडक्शन वारंट
ठगी के आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। इसके लिए सोमवार को ही अदालत में प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। आरोपी 26 सितंबर तक हांसी पुलिस के रिमांड पर है। इसके बाद आरोपी को जेल भेजने पर अर्बन एस्टेट पुलिस रोहतक उसे प्रोडक्शन वारंट लेकर पूछताछ करेगी।

कांग्रेसी कार्यकर्ता को टिकट देने के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। केस की छानबीन की जा रही है। आरोपी को सोमवार को हांसी से प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed