{"_id":"65a956e193071fb772054e77","slug":"run-direct-train-for-salasar-balaji-dham-rohtak-news-c-17-roh1020-340649-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सालासर बालाजी धाम के लिए चलाएं सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सालासर बालाजी धाम के लिए चलाएं सीधी ट्रेन
Thu, 18 Jan 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोहतक से सीधी ट्रेन चलाने के लिए सांसद अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को मांग पत्र लिखा है। ताकि बालाजी धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई परेशानी न आए। जोधपुर से हिसार चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को इस रूट पर चलाने के लिए यह मांग पत्र लिखा गया है। ताकि यह ट्रेन वाया महम होते हुए रोहतक पहुंचे, इससे महम के श्रद्धालुओं को भी बालाजी धाम जाने के लिए आसानी होगी।
ट्रेन संख्या 14891 व 14892 जोधपुर से चलकर वाया सुजानगढ़ होते हुए हिसार पहुंचती है। हिसार आने के बाद बिना किसी मेंटेनेंस के बाद भी लगातार 9 घंटे के लिए स्टेशन पर ही खड़ी रहती है। फिलहाल के समय में रोहतक से सालासर बालाजी धाम के लिए कोई भी ट्रेन की सुविधा नहीं है, जिसके चलते श्रद्धालुओं को अपने निजी वाहनों से ही सालासर पहुंचना पड़ता है। अब हिसार से हांसी व महम के लिए रेलवे लाइन का विस्तार होने के बाद यह ट्रेन रोहतक तक आ सकती है, जिससे रोहतक से जाने वाले यात्रियों को राजस्थान की तरफ व बालाजी धाम आने जाने में सुविधा मिल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांसद अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को यह ट्रेन चलाने की मांग की है।