{"_id":"66bbc411075e3d3df90e2375","slug":"rudra-puja-of-art-of-living-completed-with-vedic-chanting-rohtak-news-c-198-1-rew1001-208082-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वैदिक मंत्रोचार से आर्ट ऑफ लिविंग की रूद्र पूजा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वैदिक मंत्रोचार से आर्ट ऑफ लिविंग की रूद्र पूजा संपन्न
विज्ञापन
रेवाड़ी। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के मोहल्ला बास सिताब राय स्थित सेंटर में पूरे मंत्रोचार से रूद्र पूजा संपन्न हुई। बीते सोमवार की शाम 7 बजे बंगलौर आश्रम से पधारे ब्रह्मचारी विद्यानंद और वेद पंडित सुधीर एवं मोहित तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोचार से पूरे विधि विधान के द्वारा रूद्र पूजा करवाई।
ब्रह्मचारी ने कहा के श्रावण मास की रूद्र पूजा में बैठने और मन्त्रोचार को सुनने मात्र से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ‘रुद्र’ का अर्थ है दयालु और बुराई का संहारक। ‘पूजा’ का अर्थ है वह जो पूर्णता से उत्पन्न होती है।
हम भगवान शिव, जो के परिवर्तन के देवता हैं, उनसे प्रार्थना करते हैं तो हमारे चारों ओर की सारी नकारात्मक ऊर्जा, जैसे बीमारी, अवसाद और असंतोष, शांति, समृद्धि और आनंद में परिवर्तित हो जाती है। तब शांति हमारे शरीर, मन और आत्मा को घेर लेती है।
विज्ञापन
संस्था के वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि हमें जीवन में जब भी मौका मिले ऐसी पूजा में बैठने का मंत्रो को सुनने का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। उन्होंने बताया के संसार में चारों तरफ नकारत्मकता, भय व अशांति का माहौल है। हम संसार की सुख शांति व समृद्धि के लिए भगवान शिव से पूजा के माध्यम से प्रार्थना करते हैं। पूजा में उर्मिला भारद्वाज, डॉ. सुमन सैनी, नवीन कुमार, शक्ति, आकाश, सुषमा यादव आदि श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।