फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Route of new AC buses decided, one from Jind will go to Jaipur, second to Gurugram and third bus will go to Chandigarh

Rohtak News: नई एसी बसों का रूट तय, जींद से एक जयपुर, दूसरी गुरुग्राम तो तीसरी बस चंडीगढ़ जाएगी

Wed, 03 Sep 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Route of new AC buses decided, one from Jind will go to Jaipur, second to Gurugram and third bus will go to Chandigarh
02जेएनडी12-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस। संवाद
जींद। पिछले सप्ताह डिपो में आई नई पांच बसों का रूट तय हो गया है। इसमें से एक बस जयपुर, दूसरी बस गुरुग्राम तो तीसरी बस 152 डी के रास्ते चंडीगढ़ चलाई गई है। जबकि एक-एक बस सफीदों व नरवाना उपकेंद्र में भेजी गई हैं। सफीदों वाली बस को दिल्ली तो नरवाना वाली बस को वाया हिसार से चंडीगढ़ चलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

जींद बस स्टैंड से जयपुर जाने वाली बस सुबह पांच बजकर 20 मिनट, 152 डी के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाली बस सुबह छह बजकर 40 मिनट और गुरुग्राम जाने वाली बस सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर जींद से रवाना होगी।
विज्ञापन

एसी बस में जींद से चंडीगढ़ का किराया 340 रुपये, जींद से गुरुग्राम का किराया 251 रुपये व जींद से जयपुर के लिए 649 रुपये लगेगा। जींद डिपो में अब एसी बसों की संख्या 10 हो गई है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद डिपो में लगभग 170 साधारण बसें हैं। पहले डिपो में एसी बस नहीं थी। यात्रियों की ओर से लंबे रूटों पर एसी बसों की डिमांड की जा रही थी। जींद से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पांवटा साहिब, सालासर, बालाजी, अमृतसर और लुधियाना जैसे लंबे रूटों पर भी साधारण बसें ही जा रही हैं।
इन रूटों पर यात्रियों के लिए गर्मी के मौसम में एसी बस की जरूरत महसूस की जा रही थी। जींद डिपो प्रबंधन ने भी एसी बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी हुई थी। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी महासंघ के राज्य उपप्रधान संदीप रंगा ने कहा कि अब डिपो में 10 एसी बस आ चुकी हैं। एसी बस चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रोडवेज में स्थाई भर्ती की जानी चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।

वर्जन
यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का डिपो अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। डिपो में यात्रियों के लिए 10 एसी बस आ चुकी हैं। जो पिछले सप्ताह पांच नई बस आई थी उसमें से एक-एक बस नरवाना व सफीदों उपकेंद्र भी भेजी गई है। इसके अलावा गुरुग्राम, जयपुर व 152 डी के रास्ते एसी बसों का संचालन शुरू किया गया है।
--जसमेर खटकड़, डीआई बस स्टैंड जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed