{"_id":"67a3c8190cef5473bc07315d","slug":"rohtaks-son-shubham-becomes-star-of-ranji-match-rohtak-news-c-17-roh1020-594387-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक का छोरा शुभम रणजी मैच का बना सितारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक का छोरा शुभम रणजी मैच का बना सितारा
विज्ञापन
05सीटीके05-शुभम रोहिल्ला। संवाद
रोहतक। रोहतक का छोरा शुभम रणजी मैच का सितारा बनकर चमका है। उन्होंने 2 फरवरी को रणजी मैच में सर्विसेज टीम की ओर से बतौर ओपनर बैट्समैन खेलते हुए ओडिशा के खिलाफ 209 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी टीम ने चौथी पारी में बिना विकेट खोए 376 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
रोहतक की जनता कॉलोनी के रहने वाले शुभम ने आठ साल की उम्र में पहली बार बैट पकड़ा था। उस समय टेनिस की बॉल से खेलना शुरू किया था। अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर रहा है। शुभम 2010 से लगातार क्रिकेट मैच खेल रहे हैं।
शुभम ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि वह क्रिकेटर बने। उनके पिता गुलशन कुमार ने बताया कि वह भी क्रिकेट खेलते थे व एक अच्छे गेंदबाज थे, लेकिन उस समय सुविधाओं की कमी थी। उन्होंने बताया कि मैंने ठान लिया था कि मेरा बेटा जरूर क्रिकेट में आगे बढ़े। वह शुभम को सुबह 5 बजे जगाकर हर रोज प्रैक्टिस करवाते थे व उसके बाद दिल्ली में जॉब पर जाते थे। उन्होंने बताया कि 2015 में मोहित का रणजी में हरियाणा की टीम में चयन हुआ था व उस समय बहुत खुशी हुई। शुभम के पिता गुलशन कुमार आंखों के डॉक्टर हैं, मां राजेश गृहिणी हैं और छोटी बहन रश्मी एमएससी में पढ़ती हैं। संवाद
विज्ञापन
विजय हजारे ट्राॅफी के 6 मैचों में बना चुके 454 रन
शुभम ने बताया कि 2022 में विजय हजारे ट्राॅफी में 6 मैचों 454 रन बनाए थे। अभी फरवरी में हुई रणजी ट्राॅफी के मैच में सर्विसेज की ओर से खेलते हुए 209 की नाबाद पारी खेलकर टीम को जिताया था। टीम ने विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। 2024 में रणजी ट्राॅफी के मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ 153 रन, 2023 में विजय हजारे ट्राॅफी में विदर्भ के खिलाफ 108 रन, 2022 में विजय हजारे ट्राॅफी में महाराष्ट्र के खिलाफ 120 रन व 2019 में रणजी ट्राॅफी में महाराष्ट्र के खिलाफ 142 रन बनाए थे। 2019 में शानदार खेल की बदौलत नेवी में जॉब लगी व अभी शुभम नेवी में पेटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि क्रिकेटर मोहित शर्मा व अमित मिश्रा भी उनके खेल की सराहना कर चुके हैं। कहा था कि तुम अच्छा प्रदर्शन करते रहो, जल्द ही भारतीय टीम में चयन हो जाएगा।
209 रन की पारी खेलकर मां को दिया था जन्मदिन का तोहफा
शुभम ने बताया कि रणजी मैच में 209 रन बनाए थे, उस दिन उनकी मां का जन्मदिन था। मैच खत्म होने के बाद जब उसने घर फोन किया तो मां ने बोला- जन्मदिन का इससे अच्छा कोई भी गिफ्ट नहीं हो सकता। उनके पिता ने कहा कि बेटा बल्लेबाजी देखकर मजा आ गया। पिता गुलशन कुमार ने कहा कि तुम्हारी टीम ने विश्व रिकाॅर्ड बना दिया है। उन्होंने कहा कि तुम शानदार प्रदर्शन करते जाओ, भारतीय टीम में चयन हो जाएगा।