फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Shafali's bat became the basis of Delhi Capitals' victory.

Rohtak News: दिल्ली कैपिटल्स की जीत में रोहतक की शैफाली का बल्ला बना आधार

Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Shafali's bat became the basis of Delhi Capitals' victory.
25सीटीके35-शैफाली वर्मा। स्रोत:सोशल मीडिया
रोहतक। महिला प्रीमियर लीग का मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स व गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला गया। मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलूरू में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की जीत में रोहतक की बेटी शैफाली का बल्ला जीत का आधार बना।
विज्ञापन

शैफाली वर्मा ने 27 गेंदों में 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। इस मैच में उनका 162.96 का स्ट्राइक रेट रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही व कप्तान मेग लैनिंग केवल तीन रन बनाकर आउट हो गईं।
विज्ञापन

दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की
इसके बाद में शैफाली वर्मा ने जेस जोनासेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। शैफाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 गेंदों पर 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। इसके साथ उसने टीम की जीत में भी अहम भूमिका निभाई। इससे पहले शैफाली वर्मा ने गुजरात टीम की तनुजा कंवर को रनआउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed